• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : राशिद की घातक गेंदबाजी ने पंजाब को 69 रनों से रौंदा

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
IPL 2020

IPL 2020

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सलामी बल्लेबाजों जानी बेयरस्टो (97) और डेविड वार्नर (52) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 160 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान (12 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में 69 रन से पीट दिया।

हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाया और पंजाब को 16.5 ओवर में 132 रन पर निपटाकर छह मैचों में तीसरी जीत दर्ज की जबकि पंजाब को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की टीम इस जीत के बाद तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। पंजाब आठवें स्थान पर है और उसकी आगे की राह बेहद मुश्किल हो गयी है।

राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा- सिर्फ अपनी इमेज की चिंता है सैनिकों की नहीं

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग साझेदारी के दम पर हैदराबाद एक समय 225 के स्कोर तक जाता दिखाई दे रहा था लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद पंजाब ने वापसी करते हुए हैदराबाद को 201 तक रोक लिया। लेकिन पंजाब के लिए यह स्कोर अंत में काफी बड़ा साबित हुआ।

बेयरस्टो ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 55 गेंदों पर 97 रन में सात चौके और छह छक्के लगाए जबकि वार्नर ने 40 गेंदों पर 52 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। 20 वर्षीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट निकाले। बिश्नोई ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर वार्नर और चौथी गेंद पर बेयरस्टो को आउट किया। बेयरस्टो पगबाधा हुए।

TCS ने 16,000 करोड़ रुपये के बायबैक का किया ऐलान

अर्शदीप सिंह ने मनीष पांडेय और प्रियम गर्ग के विकेट लिए जबकि बिश्नोई ने अब्दुल समद को आउट किया। समद ने आठ रन बनाये। पांडेय एक रन ही बना सके और गर्ग का खाता नहीं खुला। हैदराबाद ने 15 रन के अंतराल में पांच विकेट गंवाए। लेकिन केन विलियम्सन और अभिषेक शर्मा ने अंतिम दो ओवरों में कुछ जोरदार शॉट खेलते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

अभिषेक छह गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर 199 के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। विलियम्सन ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर हैदराबाद को 201 तक पहुंचा दिया। विलियम्सन ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। बिश्नोई ने 29 रन पर तीन विकेट, अर्शदीप ने 33 रन पर दो विकेट और शमी ने 40 रन पर एक विकेट लिया।

Tags: cricket newsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match Livesports newsआईपीएल
Previous Post

15 दिन से लापता तीन नाबालिग बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

सड़ी-गली अवस्था में मिली डॉक्टर कि लाश, पत्नी बोली- हमारे पास बच्चे….

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
डॉक्टर की लाश

सड़ी-गली अवस्था में मिली डॉक्टर कि लाश, पत्नी बोली- हमारे पास बच्चे....

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जनता के लिए है सरकार, वीआईपी कल्चर नहीं स्वीकार: मुख्यमंत्री योगी

08/06/2024
1912 helpline number

1912 पर निपटीं 99.5 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

22/12/2022
Why did Jasmine Bhasin and Ali Goni hide such a big thing?

जैस्मीन भसीन और अली गोनी ने आखिर क्यों छुपाई इतनी बड़ी बात?

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version