• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंजलि आत्महत्या : प्रारंभिक जांच में पुलिस की लापरवाही, महिला थानेदार लाइन हाजिर

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह Woman committed self-immolation

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में विधानसभा के पास खुद को आग लगाकर जान देने वाली अंजलि उर्फ आयशा मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही महराजगंज सदर महिला थानेदार की लापरवाही उजागर हुई है। मामले को गंभीरता से लेते महिला थानेदार मनीषा सिंह को शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कुछ और लोगों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। एसपी ने एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रभारी एसआई कंचन राय को महिला थाना का इंचार्ज बनाया है।

झारखंड की रहने वाली अंजलि मंगलवार को विधानसभा के पास आत्मदाह करने पहुंची और खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गौरक्षा सेवा समिति अध्यक्ष ने चलती कार में छात्रा से किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि प्यार में धोखा मिलने पर वह प्रेमी के घर पहुंची थी। जहां वह प्रेमी के घर में रहने का दावा करने लगी और प्रेमी के घर के सामने ही धरना दे दिया. पुलिस मौके पर पहुंची थी और फिर उसे महिला थाना ले जाया गया. वहां भी वह प्रेमी के घर रहने की गुहार लगाने लगी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो अंजली की शिकायत को सुना तो गया लेकिन पुलिस ने एक्शन नहीं लिया. पुलिस की इसी उदासीनता ने अंजलि को तोड़ दिया। कहीं से न्याय नहीं मिलने पर आखिरकार उसने बीते मंगलवार को लखनऊ पहुंच खुद को आग के हवाले कर जान दे दी।

हाईकोर्ट ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी अग्रिम जमानत पर हो सकती सुनवाई

मामले में अगर शुरू में ही पुलिस गंभीर हुई होती तो आज अंजलि की कहानी कुछ और ही होती। फिलहाल जिला पुलिस अधिकारी अभी मामले की जांच कर रहे हैं और कुछ और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।

क्या है पूरा मामला

पहले पति से रिश्ते में आई खटास के बाद अंजलि महराजगंज के वीर बहादुर नगर वार्ड में किराए पर मकान लेकर रहने लगी। उसी मोहल्ला में आसिफ रजा भी रहता था जो राज बनकर अंजलि की जिंदगी में दाखिल हुआ। प्यार-मोहब्बत के बाद अंजलि को लेकर राज गोरखपुर में रहने लगा।

चार अक्टूबर को महराजगंज आई अंजलि ने बताया कि आसिफ ने धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया है। वह गर्भवती थी लेकिन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में राज सऊदी अरब चला गया। कुछ दिन तक वह पैसा भेजता रहा, लेकिन बाद में पैसा भेजना बंद कर दिया। इससे परेशान होकर वह आसिफ उर्फ राज के घर पहुंची थी।

लेकिन परिजनों ने घर में एंट्री नहीं करने दी और पुलिस बुलाकर महिला थाने भेज दिया. वहां भी न्याय नहीं मिला। इसके बाद सिस्टम से मायूस अंजलि ने लखनऊ विधानसभा के सामने खुदकुशी कर ली। इस खुदकुशी के बाद लखनऊ से लेकर महराजगंज तक सनसनी फैल गई।

लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज करने के बाद महराजगंज पुलिस भी अपने स्तर से विस्तृत विवेचना कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंजलि प्रकरण में पुलिस की कहीं कोई लापरवाही तो नहीं है। जांच के बीच ही एसपी प्रदीप गुप्ता ने महिला थाना की प्रभारी मनीषा सिंह को लाइन हाजिर कर लिया। उनके स्थान पर एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रभारी एसआई कंचन राय को महिला थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया है।

Tags: महिला थानेदार लाइन हाजिरलखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह प्रयास
Previous Post

दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने 80 लाख रुपए के जेवर लूटे

Next Post

IPL 2020 : धवन के शतक से दिल्ली टॉप पर, CSK को पांच विकेट से हराया

Desk

Desk

Related Posts

UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Next Post
IPL 2020

IPL 2020 : धवन के शतक से दिल्ली टॉप पर, CSK को पांच विकेट से हराया

यह भी पढ़ें

Salman Khan Films wishes 'Munni' a special birthday

सलमान खान फिल्म्स ने ‘मुन्नी’ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाऐं

03/06/2021
यूपी निर्यात को हब UP Export to Hub

UP SSF के जवान बिना वारंट ले सकेंगे तलाशी और कर सकेंगे गिरफ्तारी

13/09/2020
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान योजना के तहत आपके बैंक खाते में आई 2000 रुपये की छठी किस्त

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version