• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा- योगी सरकार अब तक चल कैसे रही है

Desk by Desk
19/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आश्चर्य है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार कैसे चल रही है ।

उन्होंने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री अपनी हवाई आदत से मजबूर हैं। उनकी सरकार का अब चौथा वर्ष चल रहा है। बड़ी-बड़ी घोषणाओं और आश्वासनों की आसमानी खेती में दिन बीत गए। वो समझते हैं कि जब बिना कोई काम किए इतना वक्त कट गया तो चलते-चलते कुछ नहीं तो ‘मंत्र‘ के सहारे राज्य की जनता को गुमराह किया जाये । उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि बिना काम किये यह सरकार चल कैसे रही है ।

सपा अध्यक्ष ने तमाम तरह के आरोप लगाये और कहा कि न रोजगार, न किसानों के साथ न्याय, न कानून व्यवस्था का राज, और ना हीं विकास का बुनियादी ढांचा फिर भी आश्चर्य भाजपा सरकार चल रही है। तीन लाख रोजगार तीन वर्षों में कहां और कैसे उपलब्ध कराए गए हैं? कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। राज्य की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि किसानों के लाभ की कई योजनाएं बंद हो रही है। गन्ना किसान को भुगतान नहीं करने वाले चीनी मिलों पर कार्रवाई के नाम पर सरकार चुप्पी है । सड़कें गड्ढा मुक्त करने की तारीखे तो कई बार बदल चुकी हैं किन्तु अभी तक इस सड़कों में कुछ सुधार नहीं है। जहां सड़के बनती हैं वे भी कुछ दिनों बाद ही गड्ढो में तब्दील हो जाती है।

CM योगी और राजनाथ संभालेंगे यूपी की सात सीटों के लिए प्रचार की कमान

उन्होंने दावा किया कि राज्य में पूंजी निवेश का हल्ला मचा, हासिल कुछ नहीं हुआ। निवेशक सम्मेलन के नाम पर तामझाम, दावत, सत्कार में जितनी धनराशि फूंकी गई उतनी किसी उद्योग में नहीं लगी। राज्य विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ता जा रहा है।

शिक्षा संस्थान छह महीनों से बंद हैं। आन लाइन पढ़ाई सिर्फ मजाक है। प्राथमिक और नर्सरी के बच्चों का कोई पुरसाहाल नहीं। अभिभावक अभी भी कोरोना से डरे सहमें हैं, अपने बच्चों को वे स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिलती है, डाक्टर नियमित ओपीडी में नही बैठते हैं। गर्भवती महिलाओं को समय से इलाज नहीं मिलता है। सरकार बताए कितने मेडिकल कालेज उसके कार्यकाल में तैयार हुए ?

श्री यादव ने कहा कि राज्य की जनता इस सरकार से ऊब गई है और अपना बदला 2022 के चुनाव में लेने को आतुर है ।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

अजय कुमार लल्लू बोले- युवाओं के बीच हमेशा प्रासंगिक रहेंगे राजीव के विचार

Next Post

शब्दों के अर्थ बदल कर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही : कमलनाथ

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Next Post

शब्दों के अर्थ बदल कर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही : कमलनाथ

यह भी पढ़ें

दिवाली मेले का शुभारंभ

दिवाली मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करना है : आन्जनेय कुमार, डीएम

05/11/2020
cm yogi

दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी

18/09/2020
Mulayam Singh

मुलायम सिंह के निधन में दिखा एक संयोग, इन दिग्गज नेताओं से हैं कनेक्शन

11/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version