• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार दुग्ध उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए अधिक से अधिक राजस्व ग्रामों में दुग्ध समितियों के गठन की कार्रवाई की जा रही है।

बनास डेयरी, गुजरात द्वारा उत्तर प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के वार्षिक अन्तर मूल्य (बोनस) भुगतान के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री योगी ने गुरूवार को कहा कि प्रदेश में 7,293 दुग्ध समितियां कार्यरत हैं। इनकी संख्या तेजी से बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार राज्य में आठ ग्रीनफील्ड डेयरियों की स्थापना करा रही है। यह ग्रीनफील्ड डेयरियां लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या तथा मुरादाबाद में स्थापित की जा रही हैं। साथ ही, झांसी, नोएडा, अलीगढ़ तथा प्रयागराज की चार पुरानी डेयरियों के उच्चीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है।

बिहार में कोरोना के 1592 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1.64 लाख से अधिक

श्री योगी ने उन्नाव और हरदोई के 02-02 दुग्ध उत्पादकों को वार्षिक अन्तर मूल्य भुगतान का चेक प्रदान किया जबकि वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बनास डेयरी को दुग्ध आपूर्ति करने वाले बिजनौर, वाराणसी, फतेहपुर, जालौन, आगरा तथा कानपुर देहात के 01-01 किसान से संवाद किया और दूध के उत्पादन, आपूर्ति, दुग्ध मूल्य के भुगतान आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें अपने कारोबार को बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

उत्तराखंड : सितारगंज सेंट्रल जेल में 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप मचा

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बनास डेयरी द्वारा प्रदेश के किसानों को बोनस भुगतान की कार्यवाही अत्यन्त सराहनीय है। किसी भी सहकारी समिति द्वारा सहभागी किसानों को लाभांश का वितरण हम सभी के लिए बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में स्थापित किए जा रहे डेयरी संयंत्रों को बनास डेयरी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संचालित करें। बनास डेयरी को दुग्ध उपार्जन एवं प्रसंस्करण के सम्बन्ध में वृहद् अनुभव है। यह अनुभव प्रदेश के किसानों के आर्थिक उन्नयन में सहायक साबित होगा।

Tags: 24ghante online.comcm yogiLatest Uttar Pradesh News in Hindisoftware developmentup government newsग्रामीण अर्थव्यवस्थादुग्ध उत्पादनसीएम योगीसॉफ्टवेयर डेवलप
Previous Post

एमएसएमई इकाइयों को ऋण प्रदान करने के नियमों को आसान बनाए : सहगल

Next Post

पारंपरिक उद्योग खुशहाल होगा तो समाज खुशहाल होगा : योगी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
cm yogi

पारंपरिक उद्योग खुशहाल होगा तो समाज खुशहाल होगा : योगी

यह भी पढ़ें

Fridge

ऐसे करें फ्रिज की सफाई, दूर हो जाएगी बदबू

11/04/2023
Khelo India University Games

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का काउंटडाउन शुरू

14/04/2023
चीन ने अमेरिका को चेताया China warns America

चीन ने अमेरिका को चेताया, बोला- हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना करे बंद

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version