• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पारंपरिक उद्योग खुशहाल होगा तो समाज खुशहाल होगा : योगी

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वित्तीय समावेशन के साथ कारीगरों और हस्तशिल्पियों को जोड़े जाने से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी।

‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के तहत टूल किट एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री योगी ने गुरूवार को कहा कि पारम्परिक उद्योगों से जुड़े लोगों को उनकी सरकार ने समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया है। पहले यह लोग उपेक्षित थे। उनके पास हुनर था, लेकिन मंच नहीं था। कौशल था, लेकिन प्रोत्साहन नहीं था। राज्य सरकार ने ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ तथा ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना लागू की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया गया।

केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि पारम्परिक हस्तशिल्पी व कारीगर जब खुशहाल व समृद्ध होंगे, तभी समाज खुशहाल होगा और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर उन्होंने प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थियों को टूल किट तथा मुद्रा ऋण बैंक स्वीकृत पत्रों का वितरण किया। पूरे प्रदेश में ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ तथा मुद्रा योजना के तहत 4,500 लाभार्थियों को 60 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया। इस अवसर पर एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और सिडबी के बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने प्रतीक स्वरूप टूल किट तथा मुद्रा ऋण बैंक स्वीकृत पत्रों का वितरण किया। pic.twitter.com/w6DOkCcwVU

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 17, 2020

श्री योगी ने विश्वकर्मा जयन्ती तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के माध्यम से प्रशिक्षित हुए लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, टूल किट तथा स्वरोजगार स्थापना के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत ऋण वितरण का कार्यक्रम सराहनीय है।

हिंदू युवा वाहिनी संजय सिंह का हत्यारोपी गिरफ्तार, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है मामला

भगवान विश्वकर्मा विश्व के शिल्पी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी जयन्ती के अवसर पर कारखानों और वर्कशाॅप्स में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह कार्यक्रम पूजा व श्रद्धा के अलावा ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को और बल दे सकें, इस उद्देश्य से आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम स्वराज्य की संकल्पना भी साकार हो रही है। यह कार्यक्रम भारत को समर्थ, सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का प्रतीक है।

Tags: 24ghante online.comcm yogiLatest Uttar Pradesh News in Hindisoftware developmentup government newsग्रामीण अर्थव्यवस्थासीएम योगीसॉफ्टवेयर डेवलप
Previous Post

दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी

Next Post

18 सितंबर राशिफल : इन राशि वालों को आज मिलेगा नौकरी का ऑफर

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन : बुंदेलखंड में घडे़ लेकर पानी तलाशने वाला दौर खत्म, अब घर-किचेन तक पानी पहुंचा रही योगी-मोदी सरकार

15/09/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर में अब ‘अंदर की बात’ बाहर नहीं जाएगी, दान की गिनती से सुरक्षा तक कड़े हुए नियम

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Next Post

18 सितंबर राशिफल : इन राशि वालों को आज मिलेगा नौकरी का ऑफर

यह भी पढ़ें

एडिश्नल कमिश्नर अभिषेक चौहान ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस पर्व

25/12/2021
Uttarakhand High Court

हाईकोर्ट में निकली नौकरी, ग्रेजुएट वाले फौरन करें अप्लाई

06/02/2024

श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे रणवीर कपूर और आलिया भट्ट

24/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version