• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी : अखिलेश

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने कार्यकाल के चौथे वर्ष भी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी है जबकि समाजवादी सरकार के समय हुये कामो पर अपने उद्घाटन के शिलालेख लगवाने में प्रपंची सरकार का कोई जोड़ नहीं है।

श्री यादव ने जारी बयान में कहा कि समाजवादी सरकार के समय लखनऊ में प्रतिष्ठित कैंसर इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो गया था। तब सरकार ने कैंसर के अलावा गम्भीर बीमारियों दिल, किडनी, लीवर के मुफ्त इलाज की भी अस्पतालों में व्यवस्था की थी। उन्होने सवालिया लहजे में कहा कि लखनऊ में कैंसर अस्पताल को भाजपा सरकार ने अब तक क्यों नहीं चालू किया। अगर पहले चालू कर देते तो न केवल प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार और नेपाल तक के कैंसर पीड़ितों को इलाज की सुविधा मिल जाती।

यूपी पुलिस भर्ती : जेल वार्डर व फायरमैन की ऑफलाइन लिखित परीक्षा दिसंबर में

उन्होने कहा कि बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आने से योगी सरकार की बदनामी देश-विदेश तक होने लगी तो ‘मिशन शक्ति‘ के नाम पर मुख्यमंत्री ने भ्रामक प्रचार का एक और इश्तेहार पेश कर दिया है। वैसे हर बेटी को यह जानने का इंतजार है कि ऐंटी रोमियों स्क्वाड को मुख्यमंत्री जी ने कहां छुपा दिया है। वैसे भी समाजवादी सरकार ने 1090 को नारी शक्ति की सुरक्षा का कवच बनाया था। भाजपा ने उसको निष्प्रभावी बना दिया। 108 सेवा समाजवादियों द्वारा दी गई संजीवनी थी जिसके विस्तार को रोक दिया गया। यूपी डायल 100 का नाम 112 रखकर कौन सा कमाल कर दिया।

हाथरस काण्ड में CBI ने जेएन मेडिकल कॉलेज में खंगाले अहम सुराग, डॉक्टरों से ली चिकित्सकीय जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद हो चुकी 181 में कार्यरत महिलाओं को आज भी वेतन के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत समाजवादी सरकार में ही हो गई थी, साढ़े तीन साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं कर पाई है जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो वर्ष से कम समय में ही बनायी गई थी।

लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और गोमती रिवरफ्रंट जैसे आकर्षक स्थलों का निर्माण समाजवादी सरकार ने किया था ताकि जनता को स्वास्थ्यप्रद, वातावरण मिल सके। खेलकूद प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम भी समाजवादी सरकार की देन है। भाजपा सरकार ने आते ही अपनी नकारात्मक सोच के साथ विकासकार्यों के विध्वंस का रास्ता अपना लिया। जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

यूपी में कोरोना संक्रमण दर में गिरावट, लेकिन सवाधानी बरतने की जरुरत : सहगल

Next Post

मां के इस पावन मंदिर में लगता है शराब का भोग

Desk

Desk

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
Next Post
navratri 2020

मां के इस पावन मंदिर में लगता है शराब का भोग

यह भी पढ़ें

शाम के नाश्ते में बनाएं कमल ककड़ी के क्रिस्पी नगेट्स, बच्चे हो जाएंगे खुश

18/09/2021
AAP

‘नरेश बालियान कपिल सांगवान का विक्टिम है…’, AAP MLA की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल

01/12/2024

LAC के पास स्थिति मजबूत करने में जुटा चीन, डेढ़ साल से गतिरोध बरकरार

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version