• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहगल ने कहा- निर्यातकों की सुविधा के लिए दावों के प्रेषण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
नवनीत सहगल

नवनीत सहगल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने विपणन विकास सहायता योजना एवं गेटवे पोर्ट तक निर्यात के लिए भेजे गये माल के भाड़े पर अनुदान योजना संबधी शासनादेश के संसुगत अंशों में आंशिक संशोधन करते हुए निर्यातकों की सुविधा के लिए दावों के प्रेषण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव, डा0 नवनीत सहगल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्यातकों की सुविधा के लिए दावों के प्रेषण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई। निर्यातक इकाइयां ऑनलाइन आवेदन की तिथि से 07 दिवसों की अवधि तक आवेदन-पत्र में हुई त्रुटियां स्वयं संशोधित भी कर सकेंगी। इसके बाद दावा जिला उद्योग केन्द्र के पोर्टल पर प्रदर्शित होने लगेगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त उद्योग द्वारा दावों के पोर्टल पर प्रदर्शित होने की तिथि से 21 दिवस की अवधि में पूर्ण पाये गये दावों का परीक्षण कर संस्तुति सहित निर्यात प्रोत्साहन ब्योरो को अग्रसारित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि नये नियम के अनुसार निर्यातक इकाइयों को कार्य सम्पादन की तिथि से अधिकत्म 120 दिनों के अंदर दावा ऑनलाइन फाइल करना होगा। मेला प्रदर्शनी श्रेणी में इस अवधि की गणना मेला समाप्त होने की तिथि से होगी। उन्होंने बताया कि नमूने प्रेषण श्रेणी में 120 दिन की अवधि की गणना दावे में सम्मिलित किये गये नमूनों में से अंतिम नमूने के प्रेषण एवं तत्संबंधी निर्गत की गई इन्वाइस की तिथि से की जायेगी। इसी प्रकार प्रचार-प्रसार श्रेणी के दावों में अवधि की गणना केटलाग प्रिंटिंग संबंधित निर्गत इन्वाइस की तिथि/वेबसाइट डेवलपमेंट की तिथि से होगी।

रामपुर : DM बिटिया ने रिश्वतखोर बाबू पकड़वाया, दो घंटे के कार्यकाल में लिए कई अहम फैसले

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अपूर्ण पाये गये दावों की स्थिति में उपायुक्त द्वारा पोर्टल पर दावे की अपूर्णता एवं उसका विवरण अंकित किया जायेगा। पहले दावा अपूर्ण होने पर ई-मेल, दूरभाष अथवा पत्र के माध्यम से इकाई को सूचित करने की व्यवस्था थी। उन्होंने बताया कि अपूर्ण दावों से संबंधित अभिलेख निर्यातक इकाइयों को 15 दिवस में अपलोड करना होगा। अन्यथा दावा स्वतः निरस्त हो जायेगा।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त उद्योग द्वारा अग्रसारित दावों पर निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो द्वारा 15 दिवस में दावे को ऑनलाइन प्राप्त किया जायेगा। निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो द्वारा दावे को ऑनलाइन प्राप्त करने पर दावा एजेण्डे में सम्मिलित हो जायेगा, जिसे योजना के तहत गठित समिति की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करना होगा।

Tags: 24ghante online.comDr. Navneet SehgalLatest Uttar Pradesh News in HindiMSMEProcurement PolicyTax exemptionएमएसएमईडॉ. नवनीत सहगलप्रोक्योरमेण्ट पाॅलिसीफ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स
Previous Post

किसान धान को बिचैलियों के हाथों औने पौने दामो पर बेचने पर मजबूर : लल्लू

Next Post

भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Jauhar University
Main Slider

जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मुहिम तेज, अखिलेश ने रामपुर भेजी अपनी पूरी ‘फौज’

23/07/2026
May Cow be granted the status of 'Rashtra Mata'.
उत्तर प्रदेश

गौमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, लखनऊ में सपा का बड़ा महासम्मेलन

23/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं! पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

23/07/2026
Peacock Feather
Main Slider

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय , बरसेगा धन

23/07/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Hashish

मादक पदार्थ का तस्कर चढा हत्थे, भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद

15/02/2021
CM Yogi

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
CM Yogi listened to the problems of the people in Janta Darshan.

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री

08/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version