• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए कृत संकल्पित : मौर्य

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
swami prasad maurya

swami prasad maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिये कृत संकल्पित है।

श्री मौर्य ने शुक्रवार को श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से 334 निर्माण श्रमिकों को 58 लाख 29 हजार 784 रूपए की धनराशि देकर लाभान्वित किया। योजना के तहत श्रम मंत्री द्वारा लखनऊ जिले की निर्माण श्रमिकों की 102 बालिकाओं को संत रविदास सहायता योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने पर साइकिल दी।

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि जिस देश में नारी की पूजा की जाती हो, वहां किसी प्रकार का संकट नहीं रहेगा। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए कृत संकल्प है। सरकार महिलाओं एवं बेटियों के स्वाभिमान, सम्मान एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।

को-ऑपरेटिव बैंक में हुई नियुक्तियों की होगी जांच, CM योगी ने दिये दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि सरकार डॉ भीमराव आंबेडकर एवं पं दीनदयाल के सपने को साकार करेगी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की गई, बल्कि दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी कामगारों को भी लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ने मजदूरों से पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिये लिए जाने वाले शुल्क को माफ कर दिया है।

श्रम मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि श्रमिक के बच्चे राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रत्येक मंडल में अटल आवासीय विद्यालय बना रही है। जहां पर श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क भोजन, कपड़ा एवं शिक्षा व खेलकूद की व्यवस्था की जाएगी। श्रमिकों को आवास बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी श्रमिकों को इस समय योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है, इसमें किसी भी बिचैलिए की संलिप्तता एवं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी श्रम विभाग का अधिकारी श्रमिकों के हितार्थ फाइल को 01 महीने से ज्यादा समय तक नहीं रोक सकता, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के साथ जेल भी भेजा जाएगा।

Tags: latest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindipolitical newsUP Politicsस्वामी प्रसाद मौर्य
Previous Post

योगी सरकार में हत्या और बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश कराह रहा है : लल्लू

Next Post

नाबालिग हिंदू लड़की को नाम बदलकर फंसाने वाला शादीशुदा मुस्लिम शख्स हुआ गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

नाबालिग हिंदू लड़की को नाम बदलकर फंसाने वाला शादीशुदा मुस्लिम शख्स हुआ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

मालदीव में समु्द्र किनारे कुछ यूं वेकेशन एन्जॉय कर रहीं हैं तापसी पन्नू

07/10/2020
UPITS

निवेश और निर्यात का बड़ा मंच बना यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

28/08/2025
taliban

तालिबान ने मासूम को गोली मारकर सुलाया मौत की नींद

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version