• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा कार्यालय में मनाई गई वाल्मीकि जयंती, आजम खान की रिहाई के लिए की प्रार्थना

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
वाल्मीकि जयंती
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर मनाई जा रही महर्षि वाल्मीकि जयंती और सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर रामपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय दारुल आवाम पर भी समाजवादियों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई।

इस दौरान पूर्व विधायक विजय सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और धर्म वाल्मीकि ने संचालन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक विजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया और उसके बाद महर्षि भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कहा गया कि हर जिले में समाजवादी कार्यालय पर भगवान महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए उसी के तहत रामपुर में भी हम समाजवादी पार्टी दफ्तर दारूल आवाम पर महर्षि वाल्मीकि भगवान की जयंती मना रहे हैं यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई पहल पूरे समाज के लिए सराहनीय और गर्व की बात है।

रोहतास में सड़क हादसा : मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत, छ अन्य घायल

जिसमें वाल्मीकि समाज के अलावा सभी धर्मों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी इस अवसर पर शामिल रहे।

वही धर्म कुमार वाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि हम पूरा वाल्मीकि समाज इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शुक्रगुजार हैं कि इस तरह का कार्यक्रम कर अखिलेश जी ने वाल्मीकि समाज के लिए एक क्रांति का कार्य किया है और इस बात को साबित किया है कि वाल्मीकि समाज का अगर कोई हितैषी है तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ही है। और यही एक ऐसी पार्टी है जो वाल्मीकि समाज का मान सम्मान रखने में कोई कमी नहीं रखती है।

बिहार चुनाव : पीएम मोदी की आज ताबड़तोड़ चार रैलियां, छपरा से करेंगे आगाज

लेकिन इस वर्ष हम दुखी भी है कि हमारे नेता और हमारे मुखिया, सांसद, पूर्व मंत्री मोहम्मद आज़म खान हमारे बीच नहीं है जिसके लिए हम भगवान महर्षि बाल्मीकि से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द वह हमारे बीच में आए और उनका परिवार भी रिहा हो और हमारे बीच हो ऐसी हम भगवान बाल्मीकि से प्रार्थना करते हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े सोनू कठोरिया ने भी सम्बोधित किया और कहा कि आज यह महान कार्य समाजवादी पार्टी द्वारा किया जा रहा है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इसके साथ ही राष्ट्रीय नेता, सांसद मोहम्मद आज़म खान और उनके परिवार की रिहाई की मांग रखते हुए कहा कि उनके और परिवार पर दर्ज राजनीति से प्रेरित फर्ज़ी मुक़दमे वापस लिए जाएं।

इस मौक़े पर विजय सिंह पूर्व विधायक, धर्म बाल्मीकि, सोनू कठोरिया, मास्टर सियाराम, वीरेंद्र गोयल, जमील भाई, अनीता यादव, संतोष शर्मा, नंदकिशोर दिवाकर, कमल तुरैहा, मुनीश, फिरासत खान, हुमैरा खान, ज़ुबैर मोहसिन, आमिर अली खान शन्ना खान,तनवीर खान के अलावा पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags: latest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindimaharishi valmiki jayanti 2020Rampur Newssamajvadi partySardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2020
Previous Post

बहन-बेटियां लव जेहादियों के झांसे में न आए : महंत नरेंद्र गिरि

Next Post

नगर निगम के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू, 1287 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
नगर निगम चुनाव

नगर निगम के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू, 1287 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में

यह भी पढ़ें

गंडक में नाव डूबने से एक की मौत One killed by boat sinking in Gandak

कुशीनगर : गंडक में नाव डूबने से एक की मौत, छह ने बचाई तैर कर जान

25/11/2020
Dil wale dulhaniyan le jayenge

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख खान नहीं करना चाहते थे ‘राज’ का रोल

20/10/2020
भीषण आग

कोलकाता में इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version