• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेप पीड़िता के परिजनों को फंसाने के लिए कर दी अपने भाई की हत्या, गिरफ्तार

Desk by Desk
09/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र में अपने भाई शेर मोहम्मद (15) की हत्या में नसीम को गिरफ्तार किया गया है। शेर मोहम्मद कुंदरकी थाना क्षेत्र का रहनेवाला था। वह 4 नवंबर से लापता था। शेर मोहम्मद का गला कटा शव 5 नवंबर को एक खेत मे मिला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर शेर मोहम्मद के परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने शेर मोहम्मद के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।

इस हत्याकांड में पुलिस ने शेर मोहम्मद के भाई नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। नसीम पर पहले से रेप का मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि उसी मुकदमे में वह वादी को फंसाकर उससे समझौता करना चाहता था, इसलिए उसने शेर मोहम्मद की हत्या कर दी।

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में 15 साल के शेर मोहम्मद के परिजनों ने 4 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. अगले ही दिन सुबह में शेर मोहम्मद का शव मिला था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका गला चाकू से रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जब छानबीन की तो पुलिस भी हैरान हो गई।

संभल : पति का शव साथ लेकर लौटी विवाहिता, परिजनों को हत्या की आशंका

शेर मोहम्मद की हत्या के चश्मदीद गवाह बने नसीम ने जिन लोगों पर शेर मोहम्मद की हत्या का आरोप लगाया था, उन्हीं लोगों ने नसीम को रेप का मामला दर्ज कराकर जेल भिजवाया था। नसीम जेल से आने के बाद रेप के उसी मुकदमे में समझौता करने के लिए मुकदमा दर्ज कराने वाले परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहा था। लेकिन रेप पीड़िता के परिजनों ने रेप के मामले में समझौता करने से साफ इनकार कर दिया था।

इसके बाद रेप के आरोपी नसीम ने अपने भाई शेर मोहम्मद को उसकी दुकान से बुलवाया और फिर उसे मुरादाबाद आगरा स्टेट हाइवे के पास खेत में ले जाकर उसका गला काट दिया। इस हत्या के बाद शेर मोहम्मद का मोबाइल फोन लेकर नसीम फरार हो गया। पुलिस ने छानबीन करते हुए हत्या के असली आरोपी नसीम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। नसीम के पास से हत्या के समय पहने हुए खून में सने कपड़े, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।

Tags: crime news in hindimuradabaad newsmurderrapeup news
Previous Post

संभल : पति का शव साथ लेकर लौटी विवाहिता, परिजनों को हत्या की आशंका

Next Post

पति गौतम किचलू के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं काजल अग्रवाल

Desk

Desk

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
kajal aggarwal gautam kitchlu wedding

पति गौतम किचलू के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं काजल अग्रवाल

यह भी पढ़ें

expressways

यूपी के चार एक्सप्रेस वे पर सफर करना होगा महंगा, जानें कितनी होगी जेब ढिली

19/02/2025
Keshav Maurya

केशव मौर्य ने सुनी लोगों की फरियाद, समस्याओं का जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन

23/05/2022
UP Tourism

‘डाटा इनक्रिप्शन’ से लैस होगी पर्यटन विभाग की वेबसाइट

12/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version