• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ स्पेशल: इन चार ट्रेडिशनल डिशेस के बिना अधूरी है छठ पूजा, देखें रेसिपी

Desk by Desk
18/11/2020
in धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खाना खजाना डेस्क.    हिन्दुओं में छठ पूजा का विशेष महत्व है. हिन्दू मान्यता और पौराणिक-लोक कथाओं के अनुसार जीवन में सुख-समृद्ध‍ि के लिए और संतान व पति की लंबी आयु के लिए छठ का व्रत रखे जाने का रिवाज है. यह मुख्य रूप से बिहार और उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है. छठ पूजा में रखे जाने वाले व्रत के लिए ट्रेडिशनल डिशेस तैयार की जाती है. आइये इन्ही डिशेस की रेसिपीज जाने…

इन्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है आम्रपाली दुबे का ये भोजपुरी छठ गीत

छठ मैया को लगाएं खीर का भोग

सामग्री :
2 लीटर गाय का दूध, 2 मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, 4 बड़े चम्मच शकर, आधा चम्मच पिसी इलायची और 3-4 लच्छे केसर।
विधि :
सबसे पहले खीर बनाने से 1-2 घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। अब दूध को मोटे तले वाले बर्तन में लेकर 4-5 उबाल आने तक पका लें। चावल का पूरा पानी निथारकर दूध में डाल दें। बीच-बीच
में चलाती रहें।
चावल पकने के बाद शकर डाल दें और शकर गलने तक दूध को लगातार चलाती रहें। बीच में छोड़ें नहीं। खीर जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब उसमें सूखे मेवे की कतरन, इलायची डाल दें। अब एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर डालें और घोंट लें और उबलती हुई खीर में डाल दें। 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें और फिर आंच बंद कर दें। गोदुग्ध से बनी तैयार शाही मेवा खीर का प्रसाद में भोग लगाएं।
नोट : चावल की इस खीर को आप गरम या ठंडा दोनों तरह से खा सकते हैं।

*****

चावल के लडुआ

सामग्री :

500 ग्राम चावल आटा, 100 ग्राम घी, 100 ग्राम रवा, 400 ग्राम शकर, 50 ग्राम दूध, 50 ग्राम मेवे की कतरन, आधा चम्मच इलायची पावडर, पाव चम्मच केवड़ा एसेंस।
विधि :
सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर चावल का आटा हल्का गुलाबी होने तक सेंक लें, फिर रवा भी इसी प्रकार सेंक लें। दोनों को थाली में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें मेवा, पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर 2 तार की चाशनी तैयार करके तुरंत केवड़ा एसेंस और चावल-रवे का मिश्रण उसमें डालें। मिश्रण को एकसार करके हाथ में दूध लगाकर लड्‍डू बना लें। लीजिए छठ पर्व के त्योहार पर तैयार है चावल के लडुआ (चावल के लड्‍डू)।
****

गन्ने की शाही खीर

सामग्री :
2 गिलास गन्ने का ताजा रस, 50 ग्राम बासमती चावल, एक चम्मच इलायची पावडर, 2 छोटे चम्मच देशी घी, आधी कटोरी दूध, 8 -10 काजू कटे हुए, 10-12 किशमिश।
विधि :
सबसे पहले चावल को धोकर कड़ाही में घी डालकर भूनें। फिर काजू भी भून लें। अब दो गुना पानी डालकर चावल पका लें। जब चावल की एक कनी पकने को रह जाए, तब गन्ने के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
जब खीर पक कर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब आंच से उतार लें। इसमें इलायची, काजू, किशमिश डालें। ठंडा होने पर दूध मिला दें। तैयार गन्ने की शाही खीर से त्योहार का आनंद उठाएं।
*****

बिहार का खास व्यंजन ‘ठेकुआ’

सामग्री :

250 ग्राम गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच घी (मोयन के लिए), 30 ग्राम सूखे नारियल का बूरा, 125 ग्राम गुड़, आधा चम्मच इलायची पावडर, तलने के लिए तेल, एक मुट्‍ठी मेवे की बारीक कतरन।

विधि :

सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी उबलने रख दीजिए। उबाल आने पर उसमें गुड़ तोड़कर डाल दीजिए और गुड़ पूरी तरह पिघलने तक उसे निरंतर हिलाते रहिए, तत्पश्चात छलनी से छान लें।

अब गुड़ का पानी ठंडा होने तक दूसरी तैयारी कर लीजिए। एक परा‍त में आटा छानकर उसमें नारियल का बूरा और मेवे की बारीक कतरन और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब गुड़ के पानी की सहायता से उसे कड़ा गूंथ लीजिए। अब सभी आटे की लोइयां बनाइए और एक कड़ाही में तेल गरम कर लीजिए।
अगर आपके पास कोई बिस्किट बनाने का लंबा या अंडाकार सांचा है तो आप उसका उपयोग भी कर सकते हैं। अगर नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं। आप उन लोइयों को अपने मनचाहे आकार में बिस्किट की तरह का शेप देते हुए सभी आटे के ठेकुआ बेल लें और गरम तेल में डालकर कम आंच पर तल लीजिए। जब सारे ठेकुआ तलने हो जाए, तब उसे एयरटाइट डिब्बे में भर दीजिए। छठ पर्व के मौके पर इस लजीज बिहारी व्यंजन का लुत्फ उठाइए।
****
Tags: 24ghanteonline.comChhath PujaChhath Puja 2020chhath puja kab haichhath puja prasad nameछठ पूजाछठ पूजा 2020 कब हैछठ पूजा कब हैछठ पूजा का प्रसादछठ पूजा के प्रसादछठ पूजा गीत
Previous Post

खुशखबरी : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट की एंट्री

Next Post

दूसरी शादी से किया इंकार तो ससुरालवालों ने काट दी विधवा बहू की नाक और जुबान

Desk

Desk

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Marriage

दूसरी शादी से किया इंकार तो ससुरालवालों ने काट दी विधवा बहू की नाक और जुबान

यह भी पढ़ें

OP Rajbhar

ओमप्रकाश राजभर को दोबारा गठबंधन में लाने के लिए BJP ने शुरू की कवायद

11/06/2021
Rahul Gandhi

मणिपुर जल रहा है, पीएम हंस-हंसकर बात कर रहे हैं: राहुल गांधी

11/08/2023
Anu Rani

मेरठ की बेटी ओलंपिक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए इनकी संघर्ष की कहानी

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version