• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के प्रसार को रोकने में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग महत्वपूर्ण कड़ी : योगी

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने में कान्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलान्स सिस्टम एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 की जांच के लिए राजकीय एवं निजी मेडिकल काॅलेजों में नवस्थापित बीएसएल लैब तथा कोविड-19 व डेंगू के उपचार के लिए एफेरेसिस व केमिल्यूमिनिसेन्स फैसिलिटी का लोकार्पण/शुभारम्भ वर्चुअल माध्यम से किया।

इस मौके पर 07 निजी मेडिकल काॅलेजों-हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बाराबंकी, इण्टीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ, रामा मेडिकल काॅलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट हापुड़, एफएच मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल फिरोजाबाद, टीएस मिश्रा मेडिकल काॅलेज लखनऊ, हैरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वाराणसी, मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज मुजफ्फरनगर में बीएसएल-2 लैब एवं केमिल्यूमिनिसेन्स फैसिलिटी तथा मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बाराबंकी में एफेरेसिस फैसिलिटी का शुभारम्भ किया गया।

फारुख अब्दुल्ला का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, उमर के साथ होम आइसोलेशन बढ़ा

राजकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में नवस्थापित BSL लैब तथा एफेरेसिस व केमिल्यूमिनिसेन्स फैसिलिटी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण/शुभारंभ करते CM श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/S49FNAcO8e

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) November 23, 2020

राजकीय मेडिकल काॅलेज कन्नौज में बीएसएल-3 लैब, राजकीय मेडिकल काॅलेज प्रयागराज में एफेरिसिस फैसिलिटी, राजकीय मेडिकल काॅलेज आगरा व कानपुर में केमिल्यूमिनिसेन्स फैसिलिटी, राजकीय मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में एफेरेसिस फैसिलिटी एवं केमिल्यूमिनिसेन्स फैसिलिटी, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद में एफेरेसिस फैसिलिटी एवं केमिल्यूमिनिसेन्स फैसिलिटी का लोकार्पण किया गया।

श्री योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है। इसके दृष्टिगत, लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सीय सुविधाएं सभी जनपदों में उपलब्ध करायी जा रही हैं। वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य कर रही है।

2जी स्पेक्ट्रम घोटाला: ए राजा व अन्य को झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका

उन्होंने कहा कि पिछले 08 महीने से पूरी दुनिया कोविड-19 से जूझ रही है। प्रदेश सरकार ने बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए एक कारगर रणनीति बनाई, जिससे बेहतर कोविड मैनेजमेंट की व्यवस्था हो पायी। प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर कोविड-19 की चुनौती का सामना करने के लिए कारगर रणनीति बनाई, जिसकी सराहना अन्तर्राष्ट्रीय संस्था डब्ल्यूएचओ ने की।

श्री योगी ने कहा कि 23 मार्च, को प्रदेश की कोविड-19 टेस्टिंग क्षमता मात्र 72 थी जो आज बढ़कर प्रतिदिन 01 लाख 75 हजार टेस्ट तक पहुंच गयी है। अब तक प्रदेश में 01 करोड़ 80 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए बेहतर सुविधा देने के दृष्टिगत 1.75 लाख से अधिक कोविड बेड स्थापित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा आज यह नई व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलान्स सिस्टम एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

Tags: cm yogicorona cases in uplatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiup news
Previous Post

किसानों को सब्जियों के सही मूल्य दिलवाना सरकार का लक्ष्य : शिवराज

Next Post

आंगनवाड़ियों में बच्चों को अब गाय का दूध दिया जाएगा : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
शिवराज सिंह चौहान shivraj singh chauhan

आंगनवाड़ियों में बच्चों को अब गाय का दूध दिया जाएगा : शिवराज

यह भी पढ़ें

Maneka Gandhi

सुल्तानपुर : सांसद मेनका गांधी आज से तीन दिवसीय दौरे पर

02/10/2020
CM Yogi pampered Bhavani-Bholu, fed jaggery to Punj

सीएम योगी ने की गोसेवा, भवानी-भोलू को दुलारा, पुंज को भी खिलाया गुड़

10/09/2025
Dandruff

बालों से डैंड्रफ होगी दूर, आज़माएं ये तरीकें

06/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version