• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह करोड़ के पार, 14.21 लाख कालकवलित

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्वभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या छह करोड़ के पार पहुंच गयी है, जबकि करीब 14.21 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,03,46,970 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,20,721 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1,27,72,721 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,62,177 मरीजों की मौत हुई है।

देश में कोरोना रिकवरी दर 93.66 फीसदी हुई, 86.79 लाख मरीज रोगमुक्त

भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,489 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 92.66 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.79 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 524 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,223 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,52,344 है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 61.66 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,70,769 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना पॉजिटिव, ट्विट कर दी जानकारी

फ्रांस में करीब 22.22 लाख लोग प्रभावित हैं और 50,700 मरीजों की मौत हाे चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 21.44 लाख को पार कर गई है और अब तक 37,173 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.05 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,037 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक करीब 15.61 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,630 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 14.81 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,028 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 13.90 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 37,714 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 12.71 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,860 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 103,597 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 9.96 लाख लोग आ चुके हैं तथा 15,210 लोगों की मौत हुई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,685 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 9.24 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 14,988 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 8.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,207 लोगों की मौत हो गई है।

किसानों पर आंसू गैस के गोलें और वाटर कैनन का इस्तेमाल, मचा बवाल

दक्षिण अफ्रीका में 7.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,201 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 6.80 से अधिक हो गई है तथा 11,857 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से करीब 5.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,077 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.44 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,138 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.42 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,086 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 5.12 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,225 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.06 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,185 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.05 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,611 तक पहुंच गया है। तुर्की में कोरोना से अब तक 4.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,840 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.54 लाख से अधिक हो गई है और 6,487 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,541 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.23 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,215 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार लाने जा रही है ये नया कानून, किराए पर रहने वालों के लिए जरूरी खबर

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,843 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.56 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,825 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कनाडा ने कोरोना के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या करीब 3.51 लाख हो गई जबकि अब तक 11,733 लोगों की मौत भी हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक लगभग 3.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,539 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.32 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2,826 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.09 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,393 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,288, बोलीविया में 8,933, मिस्र में 6,585, स्वीडन में 6,555, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,107, पनामा में 3,002 और होंडुरास में 2,888 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

सरकार लाने जा रही है ये नया कानून, किराए पर रहने वालों के लिए जरूरी खबर

Next Post

अहमद पटेल को श्रद्धांजलि देने गुजरात पहुंचे राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

17/06/2026
Next Post

अहमद पटेल को श्रद्धांजलि देने गुजरात पहुंचे राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने दी दुश्मनों को चेतवानी, बोले- मेरे पास हैं सबसे शक्तिशाली हथियार

23/09/2020
Uttarakhand Leads in Mining Reforms: Ministry of Mines Releases State Mining Readiness Index

उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

17/10/2025
Panchayat election

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड प्रोटोकाल के बीच शुरु हुई पंचायत चुनाव मतगणना

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version