• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना रिकवरी दर 93.66 फीसदी हुई, 86.79 लाख मरीज रोगमुक्त

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण के 44 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर साढ़े चार लाख से अधिक हो गयी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 44,489 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 92.66 लाख हो गया है। नये मामलों के साथ सक्रिय मामले 7598 बढ़े और यह संख्या 4.52 लाख हो गयी। इस दौरान 36,367 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 86.79 लाख हो गयी है। इसी अवधि में 524 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,223 हो गया है।

ट्विटर ने सुशील मोदी का हटाया ट्वीट, जानें क्या है पूरा मामला

देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.88 प्रतिशत और रिकवरी दर 93.66 हो गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.46 प्रतिशत है।

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 1250 बढ़कर अब 85,488 हो गये हैं। राज्य में 65 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,748 हो गया है , वहीं अभी तक 16.63 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.11 लाख से अधिक हो गयी लेकिन सक्रिय मामले 695 बढ़कर 65,234 हो गये हैं जबकि 2121 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले कम हुए हैं और इसकी संख्या अब 38,287 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में यहां 99 लोगों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8720 हो चुकी है जबकि 4.98 लाख से ज्यादा मरीज अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं।

भरी पंचायत में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 278 बढ़कर 24,909 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,714 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.41 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 351 की कमी होने से यह 12,673 हो गया। राज्य में अब तक कोरोना से 6962 लोगों की मौत हुई है और 8.45 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 24,876 हो गये है तथा इस महामारी से 7644 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक करीब पांच लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 355 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 11,520 हो गयी है तथा अभी तक 11,655 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.51 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

पुडुचेरी-तमिलनाडु से टकराकर निकला ‘निवार’, बारिश-तूफान से ठप हुई जिंदगी

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 6212 हो गये हैं और 1687 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या तीन लाख से अधिक हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 10,784 रह गए हैं और 1444 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.54 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 128 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 24,752 हो गयी है और 8172 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.34 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 7129 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.36 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4684 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 763 बढ़कर 13,742 हो गयी है तथा अब तक 1.81 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3197 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,287 हो गए हैं तथा 3906 लोगों की मौत हुई है और 1.83 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5225 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1237 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.25 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2783, हरियाणा में 2291, राजस्थान में 2218, जम्मू-कश्मीर में 1663, उत्तराखंड में 1185, असम में 978, झारखंड में 958, गोवा में 683, पुड्डुचेरी में 609, त्रिपुरा में 370, हिमाचल प्रदेश में 585, चंडीगढ़ में 266, मणिपुर में 245, मेघालय में 110, लद्दाख में 108, सिक्किम में 102, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, नागालैंड में 61 , अरुणाचल प्रदेश में 49 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

ट्विटर ने सुशील मोदी का हटाया ट्वीट, जानें क्या है पूरा मामला

Next Post

किसानों पर आंसू गैस के गोलें और वाटर कैनन का इस्तेमाल, मचा बवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
kisan 27

किसानों पर आंसू गैस के गोलें और वाटर कैनन का इस्तेमाल, मचा बवाल

यह भी पढ़ें

Amethi Road Accident

तेज रफ्तार ट्रेलर ने कई वाहनों को रौंदा, एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

31/05/2024
Aditi Rao Hydari-Siddharth

एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए अदिति-सिद्धार्थ, फैंस ने कपल पर लुटाया प्यार

20/09/2024
संघर्ष का वादा

राजनाथ जी, आपने टिकैत जी के पक्ष में कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष का वादा किया था, अब कब करेंगे?

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version