• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंदोलन में शामिल होंगे एमपी के किसान, ग्वालियर से करेंगे दिल्ली कुछ

Writer D by Writer D
02/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Farmer Protest

Farmer Protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चार राज्य पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले पांच दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसानों के इस आंदोलन को अब मध्य प्रदेश का भी साथ मिलने वाला है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के किसान का कहना है कि वे कल आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर मार्च करेंगे। किसान संगठनों ने कल दिल्ली जाने का फैसला किया है। किसान नेताओं ने आवश्यक वस्तुओं के साथ साथी किसानों को साथ देने की अपील की है।

इधर, किसानों ने सरकार के आमंत्रण पर मंगलवार को बातचीत की। इस बैठक के बाद किसानों ने जानकारी दी कि 3 दिसंबर को फिर से किसान प्रतिनिधियों और सरकार के बीच बातचीत होगी। 3 दिसंबर को होने वाली बैठक में कृषि कानूनों के हर मुद्दे पर एक-एक करके विस्तार से बात होगी। किसान नेता बुधवार को कृषि कानूनों की खामियों की सूची बनाके केंद्र सरकार को सौंपेंगे। वहीं सरकार की तरफ से कमेटी बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।

दबंगों ने घर में घुसकर युवती को जिंदा जलाया, एक महीने बाद दर्ज हुआ केस

केंद्र सरकार के साथ मंगलवार को हुई बैठक में किसान नेताओं ने मीटिंग के दौरान चाय ब्रेक का बहिष्कार कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि देश के किसानों को केंद्र सरकार पर भरोसा नहीं है। इसके अलावा किसान नेताओं ने आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग की है। प्रधानमंत्री के वाराणसी के भाषण पर किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के प्रति पीएम की नीति और नीयत ठीक नहीं है और केंद्र सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। किसान नेता कृषि कानूनों को रद्द करवाने पर अडिग हैं।

दिल्ली कूच आंदोलन के चलते आज केंद्र सरकार के निमंत्रण पर किसान संगठनों के 35 प्रतिनिधियों की मीटिंग विज्ञान भवन में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल एवम वाणिज्य राज्यमंत्री सोमप्रकाश के साथ हुई। मध्य प्रदेश के किसान नेता शिव कुमार कक्काजी ने कहा कि ये 3 कृषि कानून किसानों की मौत के फरमान हैं। उन्होंने कहा कि सभी किसान नेता बहुत समझदार हैं और वो जानते हैं कि इन कानूनों से किसानों को बहुत नुकसान हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में यह किसान आंदोलन जनांदोलन बनने जा रहा है और बुआई के सीजन के बाद आंदोलन में धरने स्थल पर किसानों की संख्या कई गुणा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कमरों में बैठकर किसानों की नीतियां नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने अंत में कहा कि अब की बार मध्यप्रदेश में गेहूं, बाजरा, धान समर्थन मूल्य से बहुत कम पर बिका है और किसानों का शोषण हो रहा है।

Tags: agriculture bills 2020Farmer Protest Live UpdatesLatest Madhya Pradesh News in Hindimp news
Previous Post

दबंगों ने घर में घुसकर युवती को जिंदा जलाया, एक महीने बाद दर्ज हुआ केस

Next Post

कोरोना काल में पैरोल पर रिहा हुए 1370 बंदियों की पुलिस को है तलाश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
Next Post
prisoner

कोरोना काल में पैरोल पर रिहा हुए 1370 बंदियों की पुलिस को है तलाश

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा में लगाई रात्रि चौपाल

10/02/2024
सुनील भरतिया गिरफ्तार

प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सुनील भरतिया को किया गिरफ्तार

20/07/2020
Samajwadi Party

सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की निष्पक्ष मतदान कराने की अपील

14/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version