• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मार्गशीष माह में सुख-समृद्धि के लिए इस माह अवश्य करें ये पांच काम

Desk by Desk
03/12/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
lord krishna

lord krishna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। इस वर्ष का 9वां माह मार्गशीर्ष 01 दिसंबर से आरंभ हो गया है। इस माह की पूर्णिमा तिथि पर मृगशिरा नक्षत्र होता है इसलिए इस माह को मार्गशीर्ष कहा जाता है। इस माह के बारे में भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि मार्गशीर्ष मास उनका ही स्वरूप है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास में नदी स्नान करने मात्र से ही मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।

इस माह के बारे में उल्लेख मिलता है कि एक बार  भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों से कहा था कि मार्गशीर्ष मास में यमुना में स्नान करने से व्यक्ति उनको प्राप्त कर सकता है। कहा जाता है कि तभी से मार्गशीर्ष मास में नदी स्नान की परंपरा का आरंभ हुआ। जानते हैं माना जाता है कि इस माह में भगवान कृष्ण के पूजन और गायत्री मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानते हैं कौन से पांच कार्य इस माह में अवश्य करने चाहिए।

मार्गशीष माह में प्रतिदिन नियमित रुप से सुबह को स्नान करने के पश्चात विष्णु सहस्रनाम, गजेन्द्रमोक्ष तथा भगवत गीता का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे मनुष्य की हर मनोकामना की पूर्ति हो सकती है साथ ही सारे पापकर्मों का नाश होता है।

मार्गशीर्ष मास में के बारे में स्वयं कृष्ण जी ने यमुना में स्नान का महत्व बताया है इसलिए अगर संभव हो तो इस माह में एक बार यमुना में स्नान करें तथा श्रीकृष्ण की पूजा करें। यह अत्यंत शुभफलदायी माना जाता है।

भगवान श्री कृष्ण विष्णु जी का ही स्वरुप हैं इसलिए इस मास में भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए एवं जल के साथ या भोग में उनको तुलसी पत्र अर्पित करनी चाहिए साथ ही स्वयं भी ग्रहण करना चाहिए।

शंख भगवान विष्णु के अत्यंत प्रिय हैं इसलिए मार्गशीर्ष मास में शंख की पूजा करें और  उसमें गंगाजल भरकर भगवान श्रीकृष्ण के चारों ओर घुमाएं। पूजा संपन्न हो जाने के बाद उस जल से अपने पूरे घर में छिड़काव करें। इससे सकारात्मकता का संचार होता है जिससे परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।

मार्गशीष के माह में भगवान श्री कृष्ण की पूजा के साथ इन मंत्रो का जाप करना चाहिए साथ ही अपने गुरु को प्रणाम करें। इससे आपके कार्य में आने वाली सारी अड़चने दूर होती है एवं कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

ओम दामोदराय नमः

ओम नमो भगवते वासुदेवाय

Tags: krishna ji ka monthLord KrishnaLord Vishnumargashirshamargashirsha 2020margashirsha 2020 start dateMargashirsha maas 2020Margashirsha monthmargashirsha month 2020 in hindisignificance of margashirsha monthमार्गशीर्ष नक्षत्रमार्गशीर्ष मास का महत्व
Previous Post

हम मायानगरी से कुछ लेने नहीं बल्कि देने आये हैं : सीएम योगी

Next Post

यह किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है : जगदंबिका पाल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Next Post
jagdambika pal

यह किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है : जगदंबिका पाल

यह भी पढ़ें

Akhilesh

चुनाव के बाद बीजेपी ने जनता को महंगाई का रिटर्न गिफ्ट देना किया शुरू: अखिलेश

24/03/2022
Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

सचिवालय में निकली बंपर वैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन

29/11/2025
disha patani

मोहित सूरी की ‘एक विलेन’ के सीक्वल में काम करेंगी दिशा पाटनी!

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version