• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने में लगी है भाजपा : अखिलेश

Writer D by Writer D
16/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मान्यताओं पर विश्वास नहीं करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अपने प्रचार तंत्र से किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है।

श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि असहमति भाजपा सरकार के कार्यकाल में बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले हुए है। यही नहीं अपने प्रचार तंत्र से भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान उस झूठ का हिस्सा है जिसमें किसानों की आवाज को दबाना है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास‘ का झूठा नारा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ही लगाती है अन्यथा संविधान प्रदत्त अधिकारों को दरकिनार कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर बर्बर पुलिसिया हमला नहीं कराया जाता। किसानों के समर्थन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह फर्जीवाड़ा करने की उस्ताद है। जनता से भाजपा को अपने अवैधानिक, अलोकतांत्रिक कार्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राकेश टिकैत का मोदी सरकार पर तंज, कहा जब गीदड़ की मौत आती है तो वह गांव की तरफ भागता है

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी कानून का समर्थन करने में आगे है। वैसे भी इस राज्य में किसान सबसे ज्यादा बदहाल है। ओलावृष्टि, बेमौसम बरसात से बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला। गन्ना किसान का बकाया भुगतान नहीं हुआ। किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। किसान को न तो लागत का ड्योढ़ा दाम मिला नहीं उसकी आय दुगनी हुई। अब उसकी खेती को कारपोरेट कम्पनियों की बंधक बनाने, किसान को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने और सरकारी संस्थानों को बेचने या उनको निजी हाथों में सौंपने के काम में ही भाजपा सरकार लगी है।

उन्होने कहा कि किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी, अधिवक्ता सहित समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की कुनीतियों का शिकार होकर कराह रहा है। जनहित की एक भी योजना अपने कार्यकाल में नहीं लागू कर पाई है। जब यूपी में कोई विकास हुआ ही नहीं तो अब चार वर्ष बाद मुख्यमंत्री औचक कार से निरीक्षण करने के लिए निकलने की घोषणा कर रहे हैं। जनता को भुलावें में डालने की यह साजिश सफल होने वाली नहीं क्योंकि उनकी वादा खिलाफी से जनता भलीभांति परिचित हो गई है। कोई उनसे गुमराह होने वाला नहीं है।

सबरीमाला मंदिर में अब तक 299 कोरोना वायरस संक्रमित मिले, मचा हड़कंप

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने और खासकर मुख्यमंत्री ने तय कर लिया है कि जुमलों और हवाई वादों में ही वे अपने बचे खुचे दिन निकाल लेंगे। करने की उनकी न तो नीयत है और नहीं कोई सोच है। मुख्यमंत्री ने हर काम को धुआं कर दिया। भाजपा ने ‘हर फिक्र को धुए में उड़ाते चल‘ देने को ही अपना आदर्श वाक्य बना लिया है। यह संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा है। मुख्यमंत्री तो ‘बर्बादियों का जश्न मनाते ही चल‘ रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavcm yogifarmer protestKisan andolanpm modiup news in hindi
Previous Post

लखनऊ में कोविड-19 से विशेष सतर्कता बरते, उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए : योगी

Next Post

व्यक्ति ने की ऐसी हैरतअंगेज लड़ाई, हंसी नहीं रोक पाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
viral video

व्यक्ति ने की ऐसी हैरतअंगेज लड़ाई, हंसी नहीं रोक पाएंगे

यह भी पढ़ें

Surya Grahan

कब लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें शुरू होने का समय

07/01/2025
rajsthan royals

दिल्ली से बदला चुकता करने उतरेगा राजस्थान रॉयल्स

14/10/2020

प्रियंका गांधी ने ‘हम वचन निभाएंगे’ नारे के साथ की सात ‘प्रतिज्ञाओं’ की घोषणा

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version