• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी से बड़ा कोई चोर नहीं है, वे चंबल के डकैत हैं : ममता बनर्जी

Desk by Desk
15/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी की ओर से किए जा रहे रोजगार के वादों को झूठा बताया है। इसके साथ ही कहा है कि बीजेपी को चोर और चंबल का डकैत बताया है।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक रैली में कहा कि बीजेपी से बड़ा कोई चोर नहीं है। वे चंबल के डकैत हैं। उन्होंने 2014, 2016 और 2019 के चुनावों में कहा कि सात चाय बागान दोबारा खोले जाएंगे और केंद्र सरकार उनका अधिग्रहण करेगी। वे अब नौकरी के वादे कर रहे हैं। वे ठग रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह आईपीएस अधिकारियों को अपने अधीन सेवा देने के लिए तलब कर राज्य के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है। बनर्जी ने केंद्र सरकार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चुनौती भी दी। पश्चिम बंगाल को दंगा प्रभावित गुजरात में बदलने का प्रयास करने के लिए उसकी आलोचना की।

पशुपालन घोटाले के आरोपी निलंबित DIG अरविंद सेन पर 25 हजार का इनाम घोषित

बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शरणार्थी कॉलोनी को मान्यता दी गई है और किसी को भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी, संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दंगों और समुदायों के बीच नफरत का नया धर्म पैदा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमला नहीं किया गया और आश्चर्य जताया कि दोषी ठहराए गए अपराधी उनके साथ क्यों थे।

बनर्जी ने यहां एक रैली में कहा कि अगर भाजपा और केंद्र सरकार सोचती है कि वे केंद्रीय बल यहां लाकर और राज्य कैडर के अधिकारियों का तबादला कर हमें डरा देंगे तो वे गलत सोच रहे हैं। केंद्र हमारे अधिकारियों को तलब कर रहा है। कोई भी उन्हें (नड्डा) या उनके काफिले को चोट नहीं पहुंचाना चाहता था।

उन्होंने कहा कि उनके काफिले में इतनी कारें क्यों थीं? दोषी अपराधी उनके साथ क्यों थे? जिन गुंडों ने पिछले वर्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी, वे भी नड्डा के साथ थे। इस तरह के गुंडों को खुला घूमते देखकर लोग क्रोधित हो गए। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र को चुनौती देती हूं कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाए।

भगवा पार्टी को कि डकैतों और चोरों का समूह बताते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर उंगली उठा रही है और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए हर कोई चोर है और वे संत हैं। भाजपा डकैतों और चोरों की पार्टी है। उसने राज्य के लोगों को धमकाने के लिए चंबल क्षेत्र से डकैतों को भेजा है। राष्ट्र गान बदलने को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा हाल में प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस तरह का दुस्साहस किया जाता है तो राज्य के लोग करारा जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि वे हमारे देश का इतिहास बदलना चाहते हैं और अब राष्ट्र गान भी बदलना चाहते हैं। अलग गोरखालैंड राज्य के लंबित मुद्दों का हवाला देते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा दार्जीलिंग हिल्स की समस्याओं का कभी स्थायी समाधान नहीं कर सकती। ‘केवल तृणमूल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी गोरखालैंड की बात नहीं की है। लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि केवल तृणमूल ही स्थायी समाधान दे सकती है। भाजपा ना तो ऐसा करेगी न उसकी इसमें दिलचस्पी है।

Tags: BJP TMChindi newsHindustanMamta banerjeenews in hindiWest Bengalwest bengal assembly electionsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावबीजेपी टीएमसीममता बनर्जीहिन्दुस्तान
Previous Post

संसद का शीतकालीन सत्र रद्द होना, लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं: पृथ्वीराज चव्हाण

Next Post

बहमई कांड के वादी राजाराम का बीमारी से निधन, दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने की थी 20 लोगों की हत्या

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
bahamai scandal victim died

बहमई कांड के वादी राजाराम का बीमारी से निधन, दस्यु सुंदरी फूलन देवी ने की थी 20 लोगों की हत्या

यह भी पढ़ें

Mohan Bhagwat

समाज मे आपसी भेदभाव को दूर करने का कार्य ही स्वयंसेवक का गुण है : मोहन भागवत

20/03/2022
Yogi cabinet

पिंडरा अजईपुर में भूटान सरकार बनवाएगी बौद्ध मंदिर, योगी कैबिनेट की मिली सहमति

20/11/2021
murder

संपत्ति विवाद में बेटी ने की पिता की निर्मम हत्या

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version