• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाए : योगी

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले एवं गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकर संक्रान्ति मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

मुख्यमंत्री ने आज यहां बैठक में अधिकारियों से कहा कि ठंड के मद्देनजर रैन बसेरों में अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। साथ ही, शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमन्दों को कम्बल आदि का वितरण भी कराया जाये। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के तहत किसानों को बायो गैस एवं गौवंश संरक्षण व संवर्धन विषयों पर प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

सपा नेता सुनील सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

उन्होंने खिचड़ी मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन एवं पीए सिस्टम लगाकर प्रचार-प्रसार कराया जाये। साथ ही, अवैध होर्डिंग आदि को हटाया जाये। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ ही, पर्किंग स्थलों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पटरी व्यवसायियों के पुनर्वास की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि घण्टाघर, पाण्डेय हाता आदि क्षेत्रों के पटरी व्यवसायियों को भी बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया जाये। उन्होंने घण्टाघर का जीर्णोद्धार कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ने गांवों में आधुनिक स्कूल, सीएचसी, ओपेन जिम आदि की स्थापना कराते हुए इन्हें आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 100 गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जायेगा।

बैठक में गोरखपुर के मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर, जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन, उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनुज सिंह, नगर आयुक्त श्रीमती अंजनी कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiup newsUP Politics
Previous Post

सपा नेता सुनील सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Next Post

गृहक्लेश के चलते महिला ने तीन बेटों को जहर देकर खुद भी खाया, दो मासूमों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

05/02/2026
Next Post
suicide

गृहक्लेश के चलते महिला ने तीन बेटों को जहर देकर खुद भी खाया, दो मासूमों की मौत

यह भी पढ़ें

TV star Anuj Saxena

टीवी स्टार अनुज सक्सेना पर लगा धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

01/05/2021
CM Bhajan Lal

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगाः भजनलाल शर्मा

28/09/2024
Murder

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पिता की हत्या, हत्यारोपी बेटी प्रेमी के साथ गिरफ्तार

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version