Main Sliderफैशन/शैली

क्रिसमस पर मेहमानों को खिलाइए घर पर बना स्ट्राॅबेरी केक, नोट करें रेसिपी

आज क्रिसमस के अवसर पर आप बाजार से केक मगांने के बजाय घर पर ही स्वादिष्ट बना सकती हैं जो आपके घर के सदस्यों और मेहमानों को काफी पसंद आएगी। आइए जानें स्ट्रॉबेरी केक बनाने की रेसिपी।

 केक बनाने के लिए सामग्री

पांच अंडे

आधा कप पिछला हुआ मक्खन

आधा कप पिसी चीनी

दो कप मैदा

दो चम्मच कॉर्नफ्लोर

एक छोटा चम्मच वनीला एसेंस या फिर स्ट्रॉबेरी एसेस

केक बनाने की विधि

सबसे पहले एक बेकिंग ट्रे को बटर पेपर लगाकर या फिर उस पर मैदा छिड़क कर किनारे रख दें। इसके बाद अंडों को एक बड़े बर्तन में फोड़ लें। इसमें पिसी चीनी मिलाकर पहले हल्के हाथों से मिला लें।

फिर एग बीटर से इस मिश्रण को अच्छे से दस मिनट तक फेंट लें। जब तक कि ये फूल कर फ्लफी ना बन जाए। अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे कर मैदा डालना शुरू करें। मैदा डालने के साथ ही एग बीटर की मदद से इसे चलाते जाएं। धीरे-धीरे पूरे मैदे को मिलाकर अच्छे से फेंटे। अब इस मिश्रण में कॉर्नफ्लोर और पिघला हुआ बटर डालें।

साथ में कुछ बूंदे स्ट्रॉबेरी एसेंस की भी डाल दें। ध्यान रहे कि हर बार इसे एग बीटर की सहायता से फेंटते रहें। जिससे कि बैटर मुलायम और फ्लफी बना रहे।

इस केक के मिश्रण को बेकिंग ट्रे में पलटकर करीब 350 डिग्री फॉरेहाइट पर 25 मिनट तक बेक करें। जब केक बेक हो जाए तो इसे निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।

अब इस केक के ऊपर क्रीम तैयार कर लें। इसके लिए आधा चम्मच वनीला एसेंस, दो से तीन कप दूध, चार अंडे, आधा कप चीनी (चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखें), कॉर्नफ्लोर, मक्खन और एक चम्मच चेरी जूस।

केक की क्रीम बनाने के लिए एक बर्तन में दूध गर्म करें। अब एक अलग बर्तन में अंडे और चेरी जूस के साथ कॉर्नफ्लोर को मिलाकर फेंटे। फिर इस मिश्रण में दूध डालकर फेंटे। गैस पर इस बर्तन को रखकर इस मिश्रण को गाढ़ा करें।

ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां ना पड़ें।

अब इस मिश्रण को ठंडा कर लें। तैयार है केक के ऊपर लगाने वाली क्रीम। अब इस क्रीम को अपने मनचाहे फूड कलर डालकर केक के ऊपर सजाएं।

साथ में स्ट्रॉबेरी काटकर केक के ऊपर सजा लें। तैयार है आपका स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी

Related Articles

Back to top button