• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी बोले- पंचनद बैराज तथा अयोध्या बैराज परियोजना सरकार की प्राथमिकता

Writer D by Writer D
02/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचनद बैराज परियोजना तथा अयोध्या बैराज परियोजना को उपयोगी बताते हुए इनके निर्माण कार्यों में प्राथमिकता से कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

श्री योगी ने शुक्रवार को सरकारी आवास पर प्रस्तावित पंचनद बैराज परियोजना तथा अयोध्या बैराज परियोजना के प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा कि इन परियोजनाओं से पेयजल की उपलब्धता, सिंचन क्षमता तथा पर्यटन वृद्धि की गतिविधियों को भी जोड़ते हुए कार्य किया जाए।

उन्होने पंचनद बैराज परियोजना से औरैया, कानपुर देहात एवं जालौन में सिंचन क्षमता में वृद्धि होगी तथा इन जिलों के साथ-साथ अन्य जिले भी लाभान्वित होंगे। साथ ही, कृषकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत और प्रतिबद्ध है। इस परियोजना से सामाजिक व आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ मत्स्य पालन और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कुख्यात अपराधी सुभाष यादव साथियों समेत गिरफ्तार, 9 एमएम की पिस्टल बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड के साथ-साथ मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। पंचनद बैराज परियोजना से नदियों के जल की अविरलता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी, जिससे पर्वों, त्योहारों और कुम्भ के दौरान जनता को लाभ होगा।

अयोध्या बैराज परियोजना के सम्बन्ध में श्री योगी ने कहा कि इस परियोजना के मद्देनजर सरयू की प्रकृति व प्रवाह का व्यापक अध्ययन करते हुए कार्य किया जाए। परियोजना को इस प्रकार तैयार किया जाए कि सरयू समेत अयोध्या में घाटों पर जल के प्रवाह की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि अयोध्या को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में भी इस परियोजना से मदद मिलेगी। इस अवसर पर यमुना नदी पर आगरा शहर में स्थित ताजमहल के 1.5 किमी डाउन स्ट्रीम में रबर डैम के निर्माण के सम्बन्ध में प्रस्तावित परियोजना का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण के उपरान्त अधिकारियों को परियोजनाओं के सम्बन्ध में ठोस प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार तथा सम्बन्धित एजेन्सियों व संस्थाओं से समन्वय किये जाने के निर्देश दिये।

पंचनद बैराज परियोजना के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना क्वारी, पहुंज, सिन्ध, चम्बल तथा यमुना जी के संगम से लगभग 16 किमी दूर होगी। इससे औरैया, कानपुर देहात एवं जालौन में 64,950 हेक्टेयर सिंचन क्षमता का अपगे्रडेशन होगा, जिससे लगभग 83,000 कृषक लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार अयोध्या में सरयू (घाघरा) पर अयोध्या बैराज परियोजना प्रस्तावित है, जिसके लिए नदी एवं स्थल के सर्वेक्षण एवं अध्ययन कार्य को पूर्ण किया जा चुका है। इसके सम्बन्ध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डाॅ महेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

हिन्दू है तो उसे देशभक्त होना ही होगा, कोई हिन्दू भारत विरोधी नहीं हो सकता : भागवत

Next Post

साल के पहले शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, चेक करें आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
petrol-diesel price

साल के पहले शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, चेक करें आज के रेट

यह भी पढ़ें

A massive fire broke out in Raj Textile Market.

सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, 15 से अधिक गाड़ियां बुझाने में जुटीं

10/12/2025
CM Yogi

सीएम योगी के नाम पर महिला संग धोखाधड़ी, मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंची पीड़िता

03/12/2023
bigg boss14

पवित्रा पुनिया और निक्की तंबोली का रेन डांस देख मदहोश हुए सिद्धार्थ शुक्ला

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version