• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात अपराधी सुभाष यादव साथियों समेत गिरफ्तार, 9 एमएम की पिस्टल बरामद

Writer D by Writer D
02/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
criminal Subhash Yadav arrested

criminal Subhash Yadav arrested

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स ने हत्या और लूट करने वाले अन्र्तजनपदीय गिरोह के सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद दबोचे गये ये चारों बदमाश कु यात अपराधी सुभाष यादव उर्फ धीरज उर्फ नेता के गिरोह के है जिसके उपर 25 हजार का इनाम है।

एसटीएफ को काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें मिल रही थी। जिस लेकर एसटीएफ की विभिन्न टीमों को सूचना संकलित करने में लगाया गया था। एसटीएफ वाराणसी इकाई की टीम द्बारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हत्या/लूट करने वाले अन्र्तजनपदीय गिरोह और 25 हजार का पुरस्कार घोषित कु यात अपराधी सुभाष यादव उर्फ धीरज उर्फ नेता अपने गिरोह के साथ किसी घटना को अन्जाम देने के लिये पिण्डरा की तरफ आने वाला है।

पुलिस ने मादक तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

शीघ्रता की जाये तो पूरा गिरोह पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने मुखबिर द्बारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर पुलिस मुठभेड में अपराधी सुभाष यादव उर्फ धीरज उर्फ नेता को उसके 4 साथियों सुरेश यादव निवासी अतरौरा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, सूरज यादव पुत्र छग्गन यादव निवासी उमरवार, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर, वीरेन्द्र कुमार पाल पुत्र छोटेलाल पाल निवासी लक्षीपुर गोगवा, थाना जन्सा, जनपद वाराणसी, शिवपूजन पटेल निवासी गोगवा, थाना जन्सा, जनपद वाराणसी, को दबोच लिया गया है। एसटीएफ ने इनके पास से 9 एमएम पिस्टल जिन्दा कारतूस , 315 बोर तमंचा, जिन्दा कारतूस, टाटा इण्डिगो कार, सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल, स्पलेण्डर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नगद-1500 रूपये के अलावा कूटरचित परिचय पत्र मिला है।

एसटीएफ के मुताबिक दो अपराधी मौके से फरार हो गये। जिनकी तलाश की जा रही है। एसटीएफ की पूछताछ मे सुभाष यादव उर्फ धीरज उर्फ नेता ने बताया कि वर्ष 2012 में अपने गांव के ही रहने वाले हरि यादव के कहने पर उसनेे थाना केराकत के ग्राम छितौनी के रहने वाले अच्छे लाल मौर्या की हत्या, जमानत पर छूटने के बाद साथियों के साथ 2016 में मुखबिरी करने का शक होने के कारण उदय विश्वकर्मा व राजू सेठ को वाराणसी से ले जाकर चन्दवक क्षेत्रान्तर्गत गोबरा गांव में हत्या कर दी, केराकत थाना क्षेत्रान्तर्गत गोलाबाजार में सर्राफा व्यापारी से लूट, बेहडा के रहने वाले आदर्श सिह से उसकी दोस्ती हो गयी।

आदर्श के गैंग में पहले से ही बहुत से लूट करने वाले अपराधी मौजूद थे, जिनसे इन लोगों ने अपना एक मजबूत गैंग बना लिये। आरोपितों ने हवाला का कारोबार करने वाले तथा समूह बनाकर पैसा के लेन-देन करने वालों के साथ कई लूट की घटनायें की, जिसका मुकदमा सामान्य तौर पर इस तरह के कारोबारी नहीं कराते हैं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लूट की घटनायें करते रहे।

इसके अलावा जेल में ही आरोपी व आदर्श सिह ने बेहडा गांव के रहने वाले संजय सिह की हत्या की योजना बनायी थी। आदर्श सिह आपसी रंजिश के कारण संजय सिह की हत्या कराना चाहता था लेकिन सफल नहीं हो सका।

Tags: Lucknow News
Previous Post

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गृहक्लेश से थी क्षुब्ध

Next Post

यूपी एसटीएफ ने फर्जी मार्कशीट गिरोह का किया भंडाभोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
arrested

यूपी एसटीएफ ने फर्जी मार्कशीट गिरोह का किया भंडाभोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का पहला पोस्टर रिलीज

09/03/2022
Akhilesh Yadav

अखिलेश ने यूपी उपचुनाव के लिए प्रभारी किया घोषित, शिवपाल को यहां की सौंपी कमान

12/08/2024
Redmi launches Note 10 S series in India, know features and price

रेडमी ने भारत में लॉन्च किया नोट 10एस सीरीज, जाने फीचर्स और कीमत

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version