Main Sliderउत्तर प्रदेशएटा

जनसहभागिता, जनजागरूकता के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन हो : सांसद

एटा। सांसद राजवीर सिंह की अध्यक्षता में विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शनिवार को अपरान्ह में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। सांसद राजवीर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में जो भी ब्लेकस्पाॅट चिन्हित किए गए हैं, उन पर प्रभावी कार्यवाही एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग द्वारा करर्विाई जाए, जिससे कि असमय सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके, इसके साथ ही इन स्थानों पर साईनबोर्ड भी लगवाए जाएं।

सोने की चमक अपने पिछले उच्च स्तर से 800 रुपए तक हुई कमजोर

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि शहर के प्रमुख चैराहा पाया पैलेस सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, जिससे कि आवागमन प्रभावित न हो। वाईपास के निर्माण कार्य में युद्ध स्तर पर तेजी लाई जाए, साथ ही समदपुरा ग्राम के समीप किसानों की सुविधा हेतु सर्विसरोड बनाया जाए। एटा-कासगंज मार्ग पर गुरूकुल से एटा शहर को जोड़ते हुए निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कराया जाए, साथ ही एटा-कासगंज मार्ग पर साईनबोर्ड एवं लाईटें लगाई जाएं। डग्गेमार वाहनों पर एसडीएम, सीओ, एआरटीओ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कराई जाए।

छोटी-छोटी भूख को शांत करें ‘कैरेट नूडल्स विद चिकपीज़’ के साथ, देखें रेसिपी

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि एक्सीडेंट होने के बाद जनपद के समस्त अस्पतालों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था और अधिक बेहतर की जाए। जनसहभागिता, जनजागरूकता के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन कराया जाए। बैठक के दौरान मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, चेयरमैन निधौलीकलां देवलाल द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में अपने विचार, सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, एडीएम प्रशासन विवेक कुुमार मिश्र द्वारा आगन्तुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक में डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम अबुल कलाम, राजीव पाण्डेय, एसपी वर्मा, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, एआरटीओ हेमचन्द गौतम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button