• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीनों काले कृषि कानूनों को खत्म करे मोदी सरकार : अखिलेश यादव

Desk by Desk
24/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार को आंदोलनरत किसानों की बात मान लेनी चाहिए। इसके साथ ही तीनों काले कृषि कानूनों को खत्म कर देना चाहिए। साथ ही कहा कि जो किसान चाहते हैं उनके अनुसार आगामी संसद सत्र में एमएसपी को शामिल करते हुए नए कृषि कानून को लाए। यादव ने कहा कि भाजपा को जबाव देना चाहिए। जो कहती थी कि किसानों की आय दुगुनी कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत की सभी चीजें महंगी हो रही है।

उन्होंने कहा कि ये वही सरकार जो कहती थी कि भारत को खतरा चीन व पाकिस्तान से है, लेकिन आज क्या समय आ गया है कि भाजपा को किसानों से खतरा हो गया है। आज किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर जाता है तो उसको डीजल नहीं दिया जाता है। भारत को किसानों ने बनाया है। किसानों का ही हिन्दुस्तान है।

योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया जारी, अतीक के दो गुर्गों का मकान किया जमींदोज

यह बात सपा मुखिया तीर्थ नगरी कंपिल में कही। उन्होंने भगवान विमलनाथ के दर्शन पूजा अर्चना कर माथा टेका, जिसके बाद द्रौपदी कुंड कि परिक्रमा कर पूजा अर्चना कि गई, उसके बाद चेयरमैन के घर पहुंचे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला अचानक तीर्थ नगरी कंपिल पहुंचा, जिससे एक झलक पाने को सैकड़ो कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ पड़ा, सपा मुखिया जैन धर्म में 13 तीर्थ प्रमुख स्थल मंदिर भगवान विमलनाथ के दर्शन पूजा अर्चना कर माथा टेका, उस दौरान ट्रस्ट के प्रमुख व समाज सेवी पुखराज डागा से मंदिर कि मान्यताओं, व विशेषताओं के सम्बंध में जानकारी ली, समाजसेवी ने बताया कि जैन धर्म में काम्पिल्य जी बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जिसके बाद सपा मुखिया का कंपिल बाईपास से होते हुये, द्रौपदी कुंड के दर्शन करने पहुंचे, वहा उन्होंने द्रौपदी कुंड कि परिक्रमा कर पूजा अर्चना कि गई, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाब दिया, सपा मुखिया ने कहा कि पूरा देश गणतंत्र दिवस बनाने जा रहा है, देश के किसान आंदोलन कर रहे है, तब सरकार कि जिम्मेदारी बनती है सविंधान हमे अधिकार देता है कि किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए।

सपा मुखिया ने चेयरमैन के घर पहुंचे

सपा मुखिया अखिलेश यादव कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव के घर पहुंचे, उन्होंने नवदम्पत्ति रीतेश यादव व पत्नी शैली को आशीर्वाद दिया, उसके बाद चेयरमैन से बन्द कक्ष में गुफ्तगू कि गई, कुछ दिन पहले ही चेयरमैन चाचा शिवपाल कि पार्टी प्रसपा छोड़ साइकिल पर सवार हो गये थे, वही अगामी जिला पंचायत चुनाव में चेयरमैन कि पत्नी गीता यादव, व भाई नीलेश यादव जोर शोर से तैयारियों में जुटे है, वही पार्टी सिंबल को लेकर चेयरमैन ने कहा कि जो आला कमान निर्देश देगा उसी आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा।

अखिलेश की झलक पाने को धक्का मुक्की

पूर्व मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को युवाओं, सपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा, इस दौरान धक्का मुक्की में जमकर हुई, सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे,

 

Tags: akhilesh yadavअखिलेश यादव
Previous Post

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर : अखिलेश यादव

Next Post

गणतंत्र दिवस पर यातायात में रहेगा फेरबदल, घर से निकलने से पहले पढ़े ये रिपोर्ट

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post

गणतंत्र दिवस पर यातायात में रहेगा फेरबदल, घर से निकलने से पहले पढ़े ये रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

Virat Kohli and Kuldeep Yadav visited Mahakal temple.

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

17/01/2026
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने नए कृषि कानून पर लगाई अंतरिम रोक, किया कमेटी का गठन

12/01/2021
Anil Kapoor-jackie Shroff

सिल्वर स्क्रीन पर एक बार धूम मचाने वाली है ‘राम-लखन’ की जोड़ी

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version