• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का काम किया : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
स्वतंत्र देव सिंह Swatantra Dev Singh

स्वतंत्रदेव सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई दिल्ली हिंसा के लिये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।

श्री सिंह ने गुरूवार को मां शाकुम्बरी देवी के दर्शन और पूजापाठ करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दिल्ली में हुयी हिंसा के लिये श्री राहुल गांधी ने जिम्मेदार है। उन्होने कांग्रेसियों को दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में भेजा और कम्युनिस्टों,नक्सलियों और माववादियों ने सड़कों पर उतार कर अराजकता फैलाई। लाल किला पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया और किसानों के बेटों, पुलिसकर्मियों एवं सेना के जवानों पर हमले किए।

सौरव गांगुली की दूसरी सफल सर्जरी, दिल की धमनियों में लगाए गए दो और स्टेंट

उन्होने कहा कि दो महीनों से भी ज्यादा अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानो से केन्द्र सरकार लगातार संपर्क बनाये हुयी थी लेकिन उस आंदोलन का इस्तेमाल कांग्रेस ने अपने राजनैतिक फायदे के लिये किया और दिल्ली की स्थिति को बिगाड़ने का काम किया। दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का काम किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि अराजक तत्वों और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। बीती रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, मेरठ प्रांत के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ सहारनपुर पहुंचे श्री सिंह ने शहीद निशांत शर्मा के आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगराध्यक्ष राकेश जैन, आयुष राज्यमंत्री डा. धर्मसिंह सैनी और पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की।

उन्होने बताया कि पंचायत चुनावों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर चुनाव तैयारियों का फीडबैक लिया और पार्टी की रणनीति से भी अवगत कराया। स्वतंत्रदेव ने कहा कि भाजपा अपने बलबूते पर पूरी ताकत से पंचायत चुनावों को लड़ेगी।

Tags: up news
Previous Post

सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग नीति को व्यावहारिक बनाने के दिए निर्देश

Next Post

सुशील मोदी बोले, बिहार के आर्थिक-सामाजिक विकास में शैवाल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Sushil Modi

सुशील मोदी बोले, बिहार के आर्थिक-सामाजिक विकास में शैवाल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान

यह भी पढ़ें

Gold

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रफ्तार पर लगा ब्रेक

12/06/2026
LIC

LIC AO मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

15/03/2023
Amrit Snan

महाकुम्भ के त्रिवेणी तट पर एकता और समरसता का अद्भुत नजारा

14/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version