• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय बजट में मिले धोखे को कोई भुला नहीं पायेगा देश : अखिलेश यादव

Desk by Desk
02/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट मायूसी का दस्तावेज है। जिसमें मिले धोखे को किसान-नौजवान, छोटा कारोबारी, नौकरी पेशा कोई भी भूल नहीं पाएगा।

श्री यादव ने मंगलवार को बयान जारी कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जुमले और सपने बेचे, सरकार बनने के बाद अब वह जमीन से लेकर जमीर तक बेचने पर आमादा हो गई है। भाजपा सरकार में लोगों के लिए अच्छा कुछ भी नहीं है। बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी बजट में माइक्रोस्कोप लगाकर भी किसी के लिए अच्छे दिन नहीं ढूंढ पा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त सेस, यूरिया सब्सिडी और पोषण आधारित सामग्री पर सब्सिडी आवंटन में भारी कटौती कृषि विनाशक नीतियों का परिचायक है।

SSC CHSL ने टियर-2 के जारी किए एड्मिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

उन्होने कहा कि राजनीतिक दल के रूप में भाजपा का रूपांतरण ट्रेडिंग कम्पनी के रूप में हो गया है। उसका काम विपक्षी विधायकों की खरीद फरोख्त और राष्ट्रीय सम्पत्तियों को चंदघरानों को देकर रकम एकत्र करना रह गया है। भाजपा सरकार की तमाम घोषणाएं सिर्फ रोकड़ा बटोरने की कोशिश साबित होंगी। भाजपा समझती है कि किसानों का दिल खेती में नहीं, टैबलेट में बसता है।

श्री यादव ने कहा कि रोजगार सृजन की कई कहानियां भाजपा सरकार सुनाती रहती है लेकिन हकीकत यह है कि मनरेगा के मद में आंवटन 30 प्रतिशत कम कर दिया गया है। ग्रामीण परिवारों पर इससे बड़ा दबाव बढ़ेगा। इस बजट में किसी सुधार की शुरूआत नहीं की गई है। सीमा शुल्क, जीएसटी कानून का ढांचा पूरी तरह अतार्किक है। केन्द्र सरकार उन राज्यों को झांसे में लेना चाहती है जहां चुनाव होनें हैं। जहां चुनाव नहीं होने है उनकी उपेक्षा कर दी गई है।

बजट के परिप्रेक्ष्य में समय से केन्द्र को प्रस्ताव भेजें संबधित विभाग: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और युवाओं को काम देने की दिशा में यह बजट निराशा के संकेत देता है। युवाओं को विवेकानंद का पाठ पढ़ाने वाले प्रधानमंत्री जी नौजवानों के हाथों में नई नियुक्तियों के पत्र भी नहीं थमा रहे हैं। किसानों के बारे में भी बड़ी बातें की गईं, लेकिन यह बात भुला दी गई कि मंहगाई 31 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि किसान के लिए समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना रकम अदा करने का दावा हवाई साबित हो जाता है।

श्री यादव ने कहा कि कारोबारी और नौकरी पेशा लोगों को कोई खास रियायत नहीं मिली है। बजट के बाद मध्यम वर्ग को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि सामान्य चीजों के दामों में बाजार में बढ़ोत्तरी होना स्वाभाविक है। कपड़ा, मोबाइल-चार्जर, फ्रिज, एसी के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी को ही संकट में फंसा दिया है। भाजपा से अब लोगों का भरोसा टूट गया है। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता उसे सचमुच ‘अच्छे दिन‘ दिखाएगी जब भाजपा सत्ता से बाहर खुले वातावरण में सांस लेने का सुख हासिल करेगी।

Tags: akhilesh yadavunion budgetअखिलेश यादवकेंद्रीय बजटकेन्द्र सरकारबजट मायूसी का दस्तावेजयूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Previous Post

10वीं पास छात्रों के लिए रेलवे में निकली बम्पर भर्तियां, करें आवेदन

Next Post

UP BEd प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
UP BEd JEE

UP BEd प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें

Murder

जमीन-जायदाद के चक्कर में चाचा ने किया पांच वर्षीय भतीजे की हत्या

18/01/2023
solid and liquid waste management

दो करोड़ की लागत से बनेगा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण केंद्र

06/06/2022
wall collapse

कोर्ट की दीवार ढहने से एक की मौत, कई घायल

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version