Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

सुजीत पाण्डे के हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करेगें व्यापारी

लखनऊ। मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रहे स्व0 सुजीत पांडे की याद में गुरूवार को व्यापारियों ने श्रद्वाजंली सभा का आयोजन किया। इस मौके पर व्यापारियों ने एक स्वर में व्यापारी नेता के हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

ज्ञात हो 20 दिसंबर को मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय की गौरा स्थित अपने ईट भट्टे पर जाते वक्त बाइक सवार बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुये बदमाशो सहित साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जबरन किन्नर बनाने के आरोप पर किन्नर समाज में रोष, SSP से की शिकायत

स्वर्गीय सुजीत पांडे की स्मृति में गुरूवार को उनके बेटे व व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यम पांडे की अगुवाई में व्यापरियों ने श्रद्वाजली सभा का आयोजन कर चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्वासुमन अर्पित किये। व्यापारी आशीष द्विवेदी ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा सुजीत पांडेय समाज के हर वर्ग के मददगार थे। सभी व्यापारी उनके हत्यारों का सामाजिक रूप से बहिष्कार करेगें।

इस पर बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों ने एक स्वर में हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया। इस मौके पर शिवम पांडे, योगेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र पांडे, ललित शुक्ला, कौशल गुप्ता, राजू मिश्रा, इकबाल अहमद ढोलू, कौशल यादव सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button