• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला बर्खास्त सिपाही साथी समेत गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, शाहजहांपुर
0
rape
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले बर्खास्त सिपाही को उसके साथी समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शुक्रवार को बताया कि हमीरपुर निवासी सिपाही अब्दुल वहीद 15 वर्ष पूर्व कानपुर में तैनाती के दौरान बर्खास्त कर दिया गया था और इसके बाद इस सिपाही ने एक गिरोह बना लिया जो लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करते थे। इन्होंने शाहजहांपुर के अलावा कई जिलों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है।

उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर निवासी शिवम शुक्ला ने कोतवाली में बृहस्पतिवार को सूचना दी कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में अपने को अधिकारी बताकर नौकरी देने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए हैं और हमें शक है कि उसने हम से ठगी की है।

थाने में युवक की मौत, थानेदार समेत तीन सिपाहियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस टीम ने अधिकारी बनकर ठगी करने वाले आरोपी अब्दुल वहीद तथा उसके गिरोह के गुलाम हुसैन हमीरपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी बर्खास्त सिपाही ने बताया कि उसने पिछले चार दिनों में सहारनपुर तथा नोएडा से नौकरी लगवाने के नाम पर 81 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 72 हजार ठगी के रुपये, पुलिस की वर्दी तथा अवैध शस्त्र बरामद कर उनको अदालत में पेश किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

सात लाख के अवैध गांजे के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Next Post

मादक तस्कर को पुलिस ने दबोचा, छह किलो अवैध गांजा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
UPSTDC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

17/06/2026
Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Next Post
drug dealer arrested

मादक तस्कर को पुलिस ने दबोचा, छह किलो अवैध गांजा बरामद

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु : कुड्डालोर में पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाके से 5 की मौत

04/09/2020
honda activa 6g

इस स्कूटर ने रचा इतिहास, सिर्फ पांच सालों में 1.5 करोड़ लोगों ने खरीदा

07/01/2021
New Naseeb Hotel

सेव टमाटर की सब्जी में निकली हड्डी, शिकायत पर होटल सील, लाइसेंस भी रद्द

06/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version