• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा सत्ता में आई तो महिलाओं को हर महीना एक हजार रुपये देंगे:अखिलेश यादव

Desk by Desk
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

मिर्जापुर। मिर्जापुर के दौरे पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो माताओं के सम्मान में महिलाओं को हर महीना एक हजार रुपये देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमने बेरोजगारों को 500 रुपये प्रति महीना भत्ता देना शुरू किया।

भाजपा इसकी नकल करते हुए किसानों को छह हजार सालाना दे रही है, जबकि हम भी बेरोजगार को साल में छह हजार दे रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को मिर्जापुर के सबरी स्थित साई गार्डन में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर अत्याधुनिक उपकरणों से होगी जांच, मिलेगा टेली मेडीसिन परामर्श

2022 में हमारी सरकार बनी तो हम महिलाओं, माताओं के सम्मान में उन्हें एक हजार रुपये महीना देंगे। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर के सबरी स्थित साई गार्डन में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि वोट हमारा और काम हमारा ज्यादा है। इसलिए कार्यकर्ता जैसे प्रधानी का चुनाव लड़ते हैं और 90 प्रतिशत वोट पड़वाते हैं, उसी तरह विधानसभा का चुनाव लड़ना होगा। तभी हम 2022 में भाजपा का मुकाबला कर अपनी सरकार बना सकेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना होगा। कुछ नेता आपस में मुकाबला करते हैं, सबको एक होकर भाजपा से मुकाबला करना है।

आने वाले समय में यूपी की लड़ाई बड़ी है। यूपी की लड़ाई बिहार और बंगाल से भी ज्यादा खतरनाक तरीके से भाजपा लड़ेगी। बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा यूपी पर फोकस करेगी। उससे पहले हमें अपनी रणनीति के तहत काम करना होगा। उससे पहले हम संकल्प लें कि उनकी किसी भी साजिश कर डटकर मुकाबला करेंगे और 2022 में जीतेंगे।

झूठ बोलने में बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता और हमारे काम का मुकाबला बीजेपी नहीं कर सकती। इसलिए समाजवादी संघर्ष करें, क्योंकि समाजवादी संघर्ष से नहीं डरते हैं। हमें क्या बोलना है यह सीखना होगा, क्योंकि भाजपा के पास काम नहीं है, उनके पास सिर्फ बातें हैं।

हाल ही भाजपा के लोगों ने किसानों को आंदोलनजीवी जबकि वो चंदाजीवी हैं। इस तरह हमें उनकी हर बात का जवाब देना होगा। देश में व्यापार करने आई ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार बन गई थी। हमारे देश के वीर सपूतों ने उनका मुकाबला किया तब जाकर हमें आजादी मिली है। अब भाजपा देश को कंपनियों के हाथों बेच रही है। यह बात लोगों को जाकर बतानी होगी। प्रशिक्षण शिविर के पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले के कई नेताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

मां विंध्यवासिनी दरबार में लगाई हाजिरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार की देर रात मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मां का दर्शन कर 2022 में सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा। मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन व आरती कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में ही समस्त देवी देवताओं का परिक्रमा करते हुए हवन कुंड में भी परिक्रमा की।

Tags: akhilesh on electionakhilesh yadavakhilesh yadav in mirzapurakhilesh yadav mirzapurakhilesh yadav newsLatest Mirzapur News in HindiMirzapur Hindi SamacharMirzapur newsMirzapur News in Hindiअखिलेश यादवअखिलेश यादव बोले
Previous Post

कांग्रेस के G-23 नेता परिवार का अभिन्न हिस्सा, जिनका हम आदर करते हैं: सिंघवी

Next Post

राम मन्दिर निर्माण के लिए मुरलीधर आहूजा दो लाख से अधिक का किया योगदान

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
राम मन्दिर निर्माण

राम मन्दिर निर्माण के लिए मुरलीधर आहूजा दो लाख से अधिक का किया योगदान

यह भी पढ़ें

relationship

दोस्ती में जलन की भावना से रिश्ता होता है और भी मजबूत

09/09/2021
New Year

नए साल पर अपनों को दे इन तोहफों के साथ सरप्राइज, रिश्तों में घुलेगी मिठास

31/12/2021
Rabri Devi

‘राबड़ी निवास’ खाली, 10 सर्कुलर रोड से लालू परिवार का अध्याय खत्म

26/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version