• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शक्की पति ने पत्नी को सरेराह चाकू से गोदकर की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मडिय़ांव इलाके में शक्की पति ने पत्नी अफसाना को फिल्मी अंदाज में सरेराह चाकू से गोद दिया। हमलावर पति ने दिन-दहाड़े पत्नी के पेट में ताबड़तोड आधा दर्जन वार कर दिए। स्थानीय लोगों हत्यारोपी पति को दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आनन-फानन में घायल महिला को ट्रामा सेण्टर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी मडिय़ांव ने बताया कि गायत्री नगर नौबस्ता निवासी रफीक की रामलीला मैदान के पास टेलर की दुकान है। 6 वर्ष पूर्व रफीक का निकाह सीतापुर की मूल निवासिनी 25 वर्षीय अफसाना से हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अफसाना कहीं चली गई थी। रफीक उसकी सुबह से ही तलाश कर रहा था। दोपहर बाद अफसाना प्रीती नगर में पैदल जाती हुई मिल गई थी। अफसाना से रफीक पूछताछ करने लगा था, इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। आक्रोश में आकर रफीक ने बीच सड़क पर अफसाना के पेट पर ताबड़तोड आधा दर्जन से अधिक वार कर दिये। अफसाना खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर गई थी।

वारदात देख मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लगने लगा। इस पर रफीक मौके से भाग निकला। तमाशबीन बने लोगों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेण्टर में भर्ती कराया। जहां देर शाम घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दुकान में घुसकर तोडफोड व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार, साथी आरोपी फरार

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में उन्हें तहरीर नहीं मिली हैं, हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस हत्यारोपी ने कबूला कि उसकी पत्नी अफसाना के मुरादअली से नाजायज संबन्ध थे। जिसको लेकर उसका अफसाना से आये दिन विवाद हुआ करता था। रफीक ने कई बार अफसाना को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। शनिवार को अफसाना सुबह से ही किसी के साथ चली गई थी। घर में रफीक की 5 वर्षीय पुत्री अकेली थी, जिसके चलते वह शनिवार को दुकान भी नहीं जा सका था। आक्रोश में आकर रफीक पत्नी अफसाना को तलाश रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया है।

तलाक नहीं लेगें, बातों से मारेगें

थाना प्रभारी ने बताया कि अफसाना के नाजायज संबन्ध के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रफीक विवाद से बचने के लिए अफसाना से गांव वापस चलने के लिए कहता था, लेकिन अफसाना गांव जाने के लिए तैयार नहीं थी। इस पर रफीक उससे तलाक लेने के लिए कहता था। अफसाना तलाक के लिए तैयार नहीं थी। अफसाना कहती थी कि तलाक नहीं लेगें तु हें बातों से ही मार देगें।

आपत्तीजनक वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल फोन

हत्यारोपी रफीक ने पुलिस के सामने कबूला कि उसने गुरूवार को अफसाना का मोबाइल फोन के जरिए आपत्तीजनक वीडियो बनाया था। रफीक ने सबूत के तौर पर अफसाना को वीडियो दिखाया था। वीडियो देख अफसाना आग-बबूला हो गई थी। दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया था। आक्रोश में आकर अफसाना ने रफीक से मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया था।

Tags: Lucknow News
Previous Post

फर्जी पुलिस कर्मी बनकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

Next Post

JCP नवीन अरोरा ने चिनहट थाने का किया निरीक्षण, दस्तावेजों के रख-रखाव की गहनता से की पड़ताल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
JCP Naveen Arora

JCP नवीन अरोरा ने चिनहट थाने का किया निरीक्षण, दस्तावेजों के रख-रखाव की गहनता से की पड़ताल

यह भी पढ़ें

BHU hostel

BHU हॉस्टल से कट्टा मिलने से हड़कंप, छात्रों ने मेन गेट बंद कर किया हंगामा

18/02/2021
Dead body

तीन महीने की बच्ची का रेप कर युवक फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

16/08/2021
murder

पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, प्रेमी संग गिरफ्तार

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version