• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीनियर सिटीजंस का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, CM योगी ने अस्पताल का लिया जायजा

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
second phase of corona vaccination

second phase of corona vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आज उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया। इस चरण में 60 साल से ज्यादा और 45 साल से 60 साल तक के वे लोग जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं, उनको शामिल किया गया है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 60 साल होगी, वे भी इस बार टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीनेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके लिए COWIN 2.0 पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप पर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी थे। लखनऊ के CMO डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए राजधानी में तीन सरकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय‚ डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान‚ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल व एक निजी अस्पताल (शेखर हॉस्पिटल) का चयन किया गया है। शेखर हॉस्पिटल में आम लोग पहली बार 250 रुपए का शुल्क देकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। तीन सरकारी संस्थानों में वैक्सीनेशन निशुल्क किया जाएगा। राजधानी में पहले दिन 900 वैक्सीन लगाई जाएगी।

Lucknow: Chief Minister Yogi Adityanath visits Dr Shyama Prasad Mukherjee (Civil) Hospital to inspect the procedure of #COVID19 vaccination.

People above 60 years of age and those above 45 years with comorbidities are being vaccinated for COVID today, across the nation. pic.twitter.com/jHz0Y6ueEA

— ANI UP (@ANINewsUP) March 1, 2021

लखनऊ के डिप्टी CMO डॉ. एम के सिंह का कहना है कि अभी पहली बार पेड ट्रायल है। इसी कारण लाभार्थियों की संख्या कम है। अगली बार संख्या और बढ़ायी जाएगी। सरकार द्वारा अगली तारीखों की घोषणा जल्द होगी। पहले दिन प्रदेश के 75 जिलों में तीन-तीन टीकाकरण केंद्रों पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह 225 केंद्रों पर पहले दिन 22,500 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

प्रियंका गांधी दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचीं, कामाख्या मंदिर में की पूजा

कोरोना वैक्सीनेशन 2.0:आम लोगों का टीकाकरण आज से, Co-WIN पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू

ऐसे कर सकते हैं प्रक्रिया, ये ID होंगे मान्य

>> सबसे पहले Cowin पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। सरकार की तरफ से दिए गए पोर्टल के लिंक पर >> अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अगर लाभार्थी निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवा सकता है।

>> इसके लिए स्टेट बैंक के अकाउंट में 150 रुपए ऑनलाइन जमा करने होंगे। बाकी बचे 100 रुपए उसे अस्पताल में जमा कराने होंगे।

>> रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थी को मैसेज से सूचना दी जाएगी कि उसको किस दिन और कितने बजे वैक्सीन लगवाने जाना है।

>> सरकारी अस्पतालों में पहले से टीकाकरण चल रहा है। लेकिन निजी अस्पतालों में सरकार की ओर से सिर्फ वैक्सीन भेजी जाएगी।

>> वैक्सीन लगाने की पूरी जिम्मेदारी निजी अस्पताल की ही होगी।

यूपी के स्कूलों में लौटी रौनक, रंगोली और गुब्बारों से हुई सजावट, सीएम योगी ने भी किया निरीक्षण

>> राजधानी के केजीएमयू में 400‚ लोहिया में 300‚ सिविल में 100 वैक्सीनेशन होगा।

>> उम्र की पहचान के लिए आईडी कार्ड–आधार नंबर‚ ड्राइविंग लाइसेंस‚ हेल्थ केयर इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड‚ मनरेगा जॉब कार्ड‚ वोटर आईडी कार्ड‚ सांसद/विधायकों को दिए गए आईडी कार्ड‚ पैन कार्ड‚ बैंक/पोस्ट ऑफिस की पासबुक‚ पेंशन डॉक्युमेंट्स‚ सरकारी आईडी कार्ड आदि मान्य होंगे।

>> वैक्सीनेशन अभियान के प्रमुख अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एम के सिंह का कहना है कि 250 रुपए में 150 रुपए वैक्सीन के तथा 100 अस्पताल का सर्विस चार्ज निर्धारित किया गया है।

150 रुपए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के खाते में अस्पताल प्रशासन द्वारा जमा करने होंगे।

डॉ. सिंह ने बताया शेखर अस्पताल प्रबंधन द्वारा 15,000 रुपए की धनराशि जमा करा दी गयी है।

Tags: cm yogiLucknow Newssecond phase of corona vaccination
Previous Post

प्रियंका गांधी दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचीं, कामाख्या मंदिर में की पूजा

Next Post

महिला सिपाही पति ने तीन को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Next Post
burnt alive

महिला सिपाही पति ने तीन को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दो की मौत

यह भी पढ़ें

dilip- dharmendra

दिलीप कुमार को Miss कर रहे धर्मेंद्र, बोले- ‘अभी हम सदमे से उबरे नहीं’

17/07/2021
Gang Rape

रेप के बदले गैंगरेप, जानिए कहां का है ये सनसनीखेज मामला

09/06/2022
Amit Shah launched Bharatpol portal

अमित शाह ने लॉन्च किया Bharatpol पोर्टल, अब विदेशों में छिपे अपराधियों की खैर नहीं

07/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version