• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MBBS में एडमिशन के नाम करोड़ो की ठगी, STF ने लखनऊ से तीन को दबोचा

Writer D by Writer D
06/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
fraudster

fraudster

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की टीम ने एक ऐसे गिरोह के लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करता था। टीम का दावा है कि इस गिरोह ने अब तक 15 करोड़ रुपये की ठगी की है।

इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीनों अभियुक्तों को एसटीएफ ने शुक्रवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सौरभ गुप्ता, डॉ. अजिताभ मिश्रा और विकास सोनी हैं। एसटीएफ के मुताबिक, इनके कब्जे से नीट परीक्षा देने वाले लगभग 26 लाख छात्रों के अनधिकृत डेटा बरामद किए गए हैं।

इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क, रुपये गिनने की मशीन, कम्प्यूटर और प्रिंटर बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक डायरी भी जब्त की गई है, जिसमें छात्रों से की गई ठगी का हिसाब रखा जाता था।

उत्तर प्रदेश की एसटीएफ के मुताबिक, काफी समय से ठगी करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। राइज ग्रुप प्रा. लि. के डायरेक्टर सौरभ गुप्ता ने लखनऊ में ऑफिस खोला था। कुछ मेडिकल कॉलेजों के स्टाफ की मिलीभगत से एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में दाखिला दिलाने का वह लालच दिया करता था। इस तरह उसने करोड़ों रुपयों की ठगी की और फिर इस ऑफिस को बंदकर नया ऑफिस लखनऊ के गोमतीनगर में खोल लिया। यहां भी इसने इसी तरह ठगी को अंजाम दिया।

घर की छत से गिरकर हुई थी मुत्थूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज की मौत

नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों का डेटा अनधिकृत रूप से प्राप्त कर ये लोग कैंडिटेट को अपने ऑफिस में बुलाते थे। यहां पर अपनी कंपनी के जनरल मैनेजर के साथ मिलकर एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों/उनके परिजनों से धोखे से लोन एग्रीमेंट साइन करा लिया जाता था और सर्विस चार्ज के नाम पर एक छात्र से 5 से 6 लाख रुपये ऐंठ लिए जाते थे। इसके बाद छात्रों को काउंसिलिंग कराने के लिए कॉलेज में ले जाया जाता था। इस काम में कॉलेज के कुछ स्टाफ मददगार होते थे। फिर यहां भी छात्रों के परिजन से रुपयों की ठगी की जाती थी।

ऐसे ही फंसे हुए कुछ छात्रों का जब दाखिला नहीं हुआ, तो उन्हें ठगी का शक हुआ। उन्होंने जब पैसे वापस मांगे तो इस गैंग ने छात्रों को भविष्य खराब करने की धमकी देकर उनका मुहं बंद करवा दिया। एसटीएफ के मुताबिक, इस गिरोह का जाल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में फैला हुआ था। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

Tags: Lucknow Newsup newsUP STF< crime news
Previous Post

नमक सत्याग्रह के 91 साल पूरे, मोदी 12 मार्च को गांधी आश्रम से रवाना करेंगे दांडी मार्च

Next Post

मायावती को लगा झटका, बसपा के पूर्व विधायक हाथी को छोड़ साइकिल पर हुए सवार

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
bsp mla join congress

मायावती को लगा झटका, बसपा के पूर्व विधायक हाथी को छोड़ साइकिल पर हुए सवार

यह भी पढ़ें

accident

दर्दनाक हादसा! पुलिस की जीप के पहिए के नीचे आने से मासूम की मौत

12/08/2021
Woollen Clothes

धीमी हो चुकी हैं सर्दियों की शुरुआत, ऊनी कपड़ों को निकाल इस तरह करें सफाई

15/02/2025
RBI

निजी बैंकों में प्रवर्तकों को 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी की छूट देने की सिफारिश की

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version