• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में खुला सबसे हाईटेक किडनी डायलिसिस हॉस्पिटल, फ्री में होगा इलाज

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
high-tech kidney dialysis hospital

high-tech kidney dialysis hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में किडनी डायलिसिस के लिए ज्‍यादा अस्‍पताल न होने या प्राइवेट अस्‍पतालों में बहुत ज्‍यादा पैसा लगने के कारण किडनी मरीजों को इस रोग के अलावा भी खासी दिक्‍कतें झेलनी पड़ती हैं। हालांकि अब दिल्‍ली में देश का पहला हाईटेक सुविधाओं से लैस किडनी डायलिसिस अस्‍पताल खोला गया है जिसमें इलाज पूरी तरह फ्री होगा।

दिल्‍ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से खोले गए गुरु हरिकिशन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च किडनी डायलिसिस अस्‍पताल का आज सात मार्च को उद्घाटन होने जा रहा है। डीएसजीएमसी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह अपने आप में पहला ऐसा अस्‍पताल है जहां कोई कैश काउंटर नहीं होगा। सिर्फ बीमार रोगियों के लिए रजिस्‍ट्रेशन काउंटर होगा। मरीज से एक पैसा नहीं लिया जाएगा।

सिरसा ने बताया कि इस अस्‍पताल में 50 बेड और 50 हवाई जहाज के बिजनेस क्‍लास में मिलने वाली इलेक्ट्रिक चेयर हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि डायलिसिस के दौरान अगर कोई मरीज बेड पर बोरियत या परेशानी महसूस करता है तो वह चेयर पर भी बैठ सकता है। यहां लगाई गई मशीनें और सभी उपकरण जर्मनी से मंगाए गए हैं। सभी मशीनें आधुनिक होने के साथ ही लेटेस्‍ट टैक्‍नोलॉजी से लैस हैं।

गैंगस्टर विकास दुबे की दो बंदूकें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

यह 100 बेड का किडनी डायलिसिस अस्‍पताल है जहां रोजाना 500 मरीज तक डायलिसिस करा सकते हैं। यह 100 बेड का किडनी डायलिसिस अस्‍पताल है जहां रोजाना 500 मरीज तक डायलिसिस करा सकते हैं।

सिरसा आगे बताते हैं कि इस अस्‍पताल में देश के किसी भी कोने से मरीज आकर  डायलिसिस करा सकेगा। एक दिन में करीब 500 मरीजों के किडनी डायलिसिस की सुविधा होगी। एक मरीज का डायलिसिस करीब 3-4 घंटे चलता है ऐसे में 100 बेड पर बारी बारी से लोग इलाज करा सकेंगे। इस अस्‍पताल के लिए देश के जाने-माने डॉक्‍टरों को भी भर्ती किया गया है। इनमें कुछ दक्षिण भारत के नेफ्रोलॉजिस्‍ट भी हैं।

दिल्‍ली सिख गुरुद्वारा कमेटी प्रमुख सिरसा कहते हैं कि सात मार्च को उद्धाटन के दो दिन बाद ही इसमें मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए अभी अस्‍पताल में ही आकर रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। हालांकि एक हफ्ते बाद यहां ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की भी सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए सिस्‍टम तैयार किया जा रहा है। डीसीजीएमसी की वेबसाइट पर जाकर लोग ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगे।

नौसेना वाहनों पर हुए हमले में दो जवानों की मौत, एक अन्य घायल

इस अस्‍पताल में डायलिसिस के लिए मरीज को एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा। यहां लगाई गई मशीनें जर्मनी से मंगाई गई हैं। इस अस्‍पताल में डायलिसिस के लिए मरीज को एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा। यहां लगाई गई मशीनें जर्मनी से मंगाई गई हैं।

चूंकि यह बंगलासाहिब गुरुद्वारे में ही खोला गया है तो यहां पूरे दिन गुरुवाणी चलती रहेगी। लोग इसका आनंद लेंगे। उसके साथ ही मरीजों के अलावा परिजनों के लिए भी खाना-पीना फ्री मिलेगा। गुरुद्वारे के लंगर से ही इनके लिए खाना आएगा। लिहाजा यहां लोगों को इलाज कराने में किसी भी तरह की कोई दिक्‍कत नहीं आएगी।

Tags: delhi newshigh-tech kidney dialysis hospitalkidney dialysisNational news
Previous Post

गैंगस्टर विकास दुबे की दो बंदूकें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

भंडारे के प्रसाद में खीर खाने से 30 लोग पड़े बीमार, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Food poisoning

भंडारे के प्रसाद में खीर खाने से 30 लोग पड़े बीमार, डीएम ने दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

इस दिन मनाई जाएगी पापांकुशा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

14/10/2023

नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है

27/07/2020

भाजपा के पूर्व मंत्री समेत 24 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version