• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार में दायित्व निर्वहन की जो इच्छाशक्ति होती है, उसकी भाजपा में दूर-दूर तक पहचान नहीं हो रही है। वादे न निभाना और जनता को धोखे में रखना भाजपा की ऐसी कला है जिसमें वही पारंगत और विशेषज्ञ हैं।

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर प्रदेश में हजारों करोड़ रूपए लुटाए जा चुके हैं। वर्ष 2017-18 में 3793.80 करोड़, वर्ष 2018-19 में 3266.84 करोड़ तथा वर्ष 2020-21 में 2305.00 करोड़ रूपयों का बजट पास हुआ फिर भी सड़के वैसी ही टूटी-फूटी हैं। जब सड़के बदहाल है तो बजट की धनराशि का बंदरबांट होने का अंदेशा अस्वाभाविक नहीं।

दिल्ली में कोरोना वायरस से 27 साल के डॉक्टर की मौत, बेहद गरीब परिवार के थे

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार जनहित की एक भी योजना नहीं लागू कर सकी है। वह घोटाला करने के नए-नए तरीके निकालती है। उसके साढ़े तीन साल के अब तक के कार्यकाल में विकास की सभी योजनाओं पर काम रूका हुआ है। समाजवादी सरकार की योजनाओं के प्रति उसका रवैया बदले और द्वेष की भावना से भरा है। समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने का भाजपाई गोरखधंधा जनता की निगाहों में उपहास की वजह बन चुका है। लोगों का विश्वास भाजपाई वादो पर नहीं रह गया है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार बेमिसाल सड़क बनाई जिस पर युद्धक विमान भी उतर चुके हैं। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो वर्ष से कम समय में बनाकर पूरा कर दिया था। केन्द्र की भाजपा सरकार छह वर्ष में भी ऐसी सड़क नहीं बना सकी।

कोरोना के कारण मोबाइल ,इंटरनेट के अभाव में हजारों छात्र ऑनलाइन क्लास से वंचित

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रारम्भिक शुरूआत समाजवादी सरकार ने की थी, भाजपा अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं कर पाई है। भाजपा को काम नहीं करना है काम के बहाने लूट का बेजोड़ रिकार्ड बनाना है। भाजपा सरकार ने ही सड़कों में गड्ढ़े किए हैं तो वह बताए इन सड़कों के गड्ढ़े कब तक भरे जायेंगे। चूंकि भाजपा सरकार के पास वैसे भी अपनी नाकामी पर लीपा पोती करने का एक वर्ष ही बचा है।

Tags: 24ghante online.comakhilesh yadavAkhilesh Yadav attacked BJPAkhilesh Yadav attacked UP governmentAkhilesh Yadav attacked Yogi governmentSP Chief Akhilesh Yadavअखिलेश यादवअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमलासपा प्रमुख अखिलेश यादव
Previous Post

सेट टॉप बॉक्स की छतरी लगवाने के लिए ये है सही दिशा

Next Post

कोई भी बंधा टूटने न पाए, इसके लिए तटबंधों की निरंतर करें निगरानी : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Next Post
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कोई भी बंधा टूटने न पाए, इसके लिए तटबंधों की निरंतर करें निगरानी : योगी

यह भी पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत के गर्दन पर दो निशान Sushant postmortem

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया खुलासा, पोस्टमॉर्टम से 10-12 घंटे पहले हो गई थी मौत

24/08/2020
Rahul Gandhi

राहुल गांधी को ‘श्रीकृष्ण’ तो अजय राय को बताया ‘अर्जुन’, कानपुर में लगे ऐसे पोस्टर

21/02/2024
Jailers

जेल में बंद PFI सदस्यों से मिलने पहुंची चार महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version