• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठेला हटाने को कहने पर सफाई कर्माचारियों  को पीटा, सुपरवाइजर पर फेंकी खौलती चाय

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
beaten

beaten

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में साफ सफाई के लिए ठेला हटाने के लिए कहने से नाराज पटरी दुकानदारों ने बुधवार को विभूतिखंड में सफाई कर्माचारियों की पिटाई कर दी। सुपरवाइजर पर खौलती चाय फेंक दी। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर लिया।

नगर निगम का सफाई सुपरवाइजर कुंदन बाल्मीकि बुधवार को विभूति खंड क्षेत्र में साफ सफाई करवा रहा था। यहां सीएनजी पंप के पास बड़ी संख्या में लोग पटरी पर ठेले लगाते हैं। इसकी वजह से काफी गंदगी रहती है। कई बार चेतावनी के बावजूद लोग कूड़ादान नहीं रखते।

स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते स्वच्छ्ता पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। इसी के चलते सुपरवाइजर यहां कुछ कर्मचारियों के साथ साफ सफाई कराने पहुंचा। उसने दुकानदारों से ठेला आगे पीछे करने को कहा ताकि झाड़ू लगाकर यहां सफाई की जा सके। दुकानदार ठेला हटाने को तैयार नहीं हुए। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया।

लखनऊ : पत्नी के रूठकर मायके जाने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

दुकानदारों की संख्या ज्यादा थी लिहाजा उन्होंने सफाई कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। एक दुकानदार ने सुपरवाइजर कुंदन पर खोलती हुई चाय फेंक दी। सफाई कर्मचारी अर्जुन बाल्मीकि और विपिन बाल्मीकि की पूड़ी छानने वाले छंटे से पिटाई करने लगे। इससे इन्हें भी काफी चोटें आई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। एक दुकानदार राज साहू को पकड़ लिया है। हमला करने वालों पर एससी एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर सास-बहू की मौत, चालक मौके से फरार

मामले की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी विभूति खंड थाने पहुंच गए। यहां सफाई कर्मचारियों ने हंगामा, नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि हमलावर दुकानदारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय स्वच्छकर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार बागी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आए दिन सफाई कर्मचारियों पर हमले हो रहे हैं। जिसकी वजह से सफाई कर्मी डरे हुए हैं। जब तक पुलिस हमलावरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करेगी यह सिलसिला रुकेगा नहीं। लोगों ने मारपीट करने वाले दुकानदारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

नायब दरोगा और दो कान्स्टेबल के खिलाफ मुकदमा, अपहरण का लगा आरोप

Next Post

कार्यकर्ता को प्रणाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Roti
Main Slider

रोटियां बनाते समय न करें ये गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान

30/07/2026
Sawan
Main Slider

सावन में करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल

30/07/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे को मिलेगा निखार, आजमाएं ये फेसपैक

30/07/2026
Jewellery
Main Slider

ज्वैलरी की शाइन नहीं पड़ेगी फीकी, ये टिप्स करें फॉलो

30/07/2026
Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
Next Post
pm modi

कार्यकर्ता को प्रणाम

यह भी पढ़ें

dead body

दुष्कर्म में विफल होने पर कर दी वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

25/02/2021
Priyanka Gandhi

लखीमपुर रवाना हुई प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से करेंगी मुलाकात

17/07/2021
बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार The main accused of the Ballia shootout arrested

बलिया गोलीकांड : मुख्यारोपी धीरेन्द्र प्रताप पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version