• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KGMU के 30 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित, कई ले चुके वैक्सीन की दो डोज

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
KGMU

KGMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में कोराना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के 30 से अधिक चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना संक्रमित डॉक्टरों में सर्जरी विभाग के 20 डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा यूरोलॉजी विभाग में 9 डॉक्टर और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में भी तीन डॉक्टर संक्रमित हैं। केजीएमयू के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिट‍िव आई है। इसमें ज्यादातर डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

कुलपति के कोरोना हॉस्पिटल के दौरे के बाद फैला संक्रमण, 10 कर्मचारी भी हुए पॉज़िटिव

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ में 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1188 पहुंच गई जबकि सात लोगों की मौत हुई है। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के एक और शिक्षक बीके शुक्ल और पुलिस लाइन के चीफ फार्मासिस्ट आरके चौधरी की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को पांच मरीजों की जान चली गई थी।

संजय सिंह कोरोना संक्रमित

विशेष सचिव (नियुक्ति) संजय सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नियुक्ति अनुभाग 3 व 5 के सभी ​अधिकारी व कर्मचारियों को एकांतवास स्थल (होम क्वारेंटाइन) में रहने की जानकारी दी गयी है।

उप्र में 5,928 नये संक्रमित मिले

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 5928 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 30 संक्रमितों की जान चली गई हैं। पिछले 24 घंटे में 5,928 नये संक्रमित पाये गये हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,39,928 हो गई। इसी अवधि में 30 संक्रमितों की मौत के बाद जान गंवाने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,924 हो गई है।

जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

राजधानी में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने से यहां के जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। सभी टीमें लगातार परिश्रम कर इस महामारी को रोकने का प्रयास कर रही है।  जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय सहित उससे सम्बद्ध सभी डिग्री कॉलेजों को दस अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के आदेश पर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शारीरिक दूरी और मास्क को लेकर अभियान चला रहे हैं।

Tags: Corona in KGMU
Previous Post

कुलपति के कोरोना हॉस्पिटल के दौरे के बाद फैला संक्रमण, 10 कर्मचारी भी हुए पॉज़िटिव

Next Post

शाइन सिटी के CMD और उसके भाई पर कसा शिकंजा, घोषित हुआ 50 हजार का इनाम

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post
shine city scam

शाइन सिटी के CMD और उसके भाई पर कसा शिकंजा, घोषित हुआ 50 हजार का इनाम

यह भी पढ़ें

इस इलाके में हुए बम धमाके में मासूम समेत 3 की मौत, 23 घायल

20/01/2022
Wholesale Inflation

खुदरा महंगाई दर अगस्‍त में मामूली बढ़कर 3.65 फीसदी पर पहुंची

12/09/2024
केजीएमयू के कुलपति कोविड-19 पॉजिटिव KGMU Vice Chancellor covid-19 Positive

केजीएमयू के कुलपति समेत अन्य स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव, मचा हड़कंप

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version