• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 1.13 करोड़ का सोना, पश्चिमी बंगाल की महिला हिरासत में

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
gold

gold

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तस्करी का सोना बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने 2.3 किलो सोना पकड़ा है। बरामद सोने की कीमत 1.13 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

दुबई की फ्लाइट से पहुंची महिला तस्कर ने सोने को पेस्ट के रूप में बनाकर कमर से बांध रखा था। सोना बरामद होने के बाद आरोपी महिला से कस्टम अधिकारियों ने गहन पूछताछ की। उसने सोने की तस्करी के बारे में कई जानकारियां अफसरों को दी है।

कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि दुबई से इंडिगो के विमान संख्या 6ई 8457 से तस्कर लखनऊ पहुंची। यात्रियों की रूटीन चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान एक महिला पर संदेह होने पर कस्टम टीम उसे अलग ले गई। जांच में उसके पास से तस्करी का 2.318 ग्राम सोना मिला। इसे उसने पेस्ट के रूप में कमर से बांधकर छिपाया था। बरामद सोने की कीमत 1,13,11,840 रुपये है। बंगाल निवासी महिला तस्कर दुबई आती-जाती रही है। उससे पूछताछ की गयी।

250 रेमिडिसिवर इंजेक्शन के STF ने तीन को धर दबोचा

कस्टम अधिकारी ने बताया कि हिरासत में ली गयी महिला का पासपोर्ट चेक किया गया तो पता चला कि वे दुबई कई बार आ-जा चुकी है। उससे गहन पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह इससे पहले भी वहां से सोना ला चुकी है।

यहां बता दें कि बीते मार्च माह से अब तक लखनऊ एयरपोर्ट पर कई बार तस्करी कर लाया  गया सोना बरामद किया जा चुका है। कस्टम की टीम यहां पर लगातार सक्रिय रह कर कई यात्रियों को तस्करी के सोने के साथ पकड़ चुकी है।

कस्टम अधिकारी ने बताया कि दुबई से आने वाली प्रत्येक फ्लाइट के यात्रियों की गहन  चेकिंग की जा रही है, इसके चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर तस्करी का  सोना बरामद  हो रहा है।

योगी सरकार ने चार IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी, दो PPS का किया ट्रांसफर

पहले भी पकड़े तस्करी के मामले

6 मार्च : 1.50 करोड़ का सोना पकड़ा।

2 मार्च : 33.32 लाख का सोना पकड़ा।

1 मार्च : 7.76 लाख का सोना बरामद।

14 फरवरी : 1.49 करोड़ का सोना पकड़ा।

Tags: crime newsLucknow Newslucknow-airport
Previous Post

हनीट्रैप गैंग में और लोग भी हैं शामिल, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

दस अपराधी किये गये छह महीने के लिए जिला बदर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
Jila Badar

दस अपराधी किये गये छह महीने के लिए जिला बदर

यह भी पढ़ें

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को किया सलाम

15/08/2020

 स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर ने शहीदों को किया नमन, घोषणाओं का खोला पिटारा

09/11/2021
CM Yogi

यूपी में दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, सम्पन्न जल संसाधन, निवेश के अनुकूल है माहौल: सीएम योगी

09/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version