• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैफई महोत्सव में सरकारी धन लुटाने वालों को बोलने अधिकार नहीं : सिद्धार्थनाथ सिंह

Writer D by Writer D
27/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि इस महामारी के दौर में समाजवादी पार्टी राजनीति कर रही है। अगर उन्हें प्रदेश की इतनी चिंता है तो आगे आएं और सरकार के प्रयासों में हाथ बटाएं. प्रदेश सरकार राज्य की 24 करोड़ जनता के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है।

निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकारसिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हमने ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए भारत सरकार के सहयोग से हेलीकॉप्टर लगाए हैं। झारखण्ड से ऑक्सीजन एक्सप्रेस निर्बाध आपूर्ति कर रही है। हमने इस महामारी में जनता को अकेले नहीं छोड़ा। जनता के लिए कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल और सुविधाएं निरंतर दी जा रही हैं। रविवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती न हो पाने की स्थिति में निजी अस्पताल के इलाज का सारा खर्चा सरकार वहन करेगी।

रिलायंस फाउंडेशन कोविड मरीजों के लिए 875 बेड का करेगा संचालन

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी इस महामारी के दौर में घड़ियाली आंसू बहा रही है, जो सिर्फ एक गंदी राजनीति का हिस्सा है। अगर उन्हें जनता के दुःख से इतनी ज्यादा पीड़ा है तो सरकार के प्रयासों में सहयोग क्यों नहीं करते। इस दौर में जनसरोकार महत्वपूर्ण है लेकिन, उन्हें सिर्फ राजनीति करनी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मैनेजमेंट का ही परिणाम है कि यहां रिकवरी रेट अन्य प्रदेशों से ज्यादा है। हम अपने प्रदेश के साथ पड़ोसी राज्यों के मरीजों का भी इलाज कर रहे हैं लेकिन, ये सब समाजवादी पार्टी को नहीं दिखेगा, क्योंकि ये समाजवादी समाज हितैषी नहीं हैं, बल्कि स्वार्थी लोग हैं।

CM योगी ने लगाई फटकार तो कोविड हॉस्पिटल में शुरू हो गए पांच वेंटिलेटर

सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादियों ने जितना पैसा सैफई महोत्सव के नाच-गाने में फूंका था, उसको अगर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में लगाया होता तो हमको आज शून्य से शुरुआत नहीं करनी पड़ती। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा 1947 से 2016-17 तक प्रदेश में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे। हमने 2017 से अब तक चार वर्षो में ही 30 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और दो एम्स प्रदेश को दिए हैं. आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं जो सैफई में मौज मस्ती के लिए चर्चित हैं।

Tags: siddharth nath singh
Previous Post

लखनऊ व्यापार मण्डल ने करी 15 दिनों तक कंप्लीट लाॅकडाउन लगाने की मांग

Next Post

कभी बेकार नहीं जाती मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Next Post
Help never goes waste

कभी बेकार नहीं जाती मदद

यह भी पढ़ें

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण एवं पंजीकरण के लिए कल से चलेगा विशेष अभियान

06/11/2021
Mukhtar Ansari

14 घंटे के सफर के बाद बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, 10 बजे होगा कोरोना टेस्ट

07/04/2021
वाराणसी में कोरोना के 164 नये मामले 164 new cases of corona in Varanasi

महाराष्ट्र में 24 घंटों में रिकॉर्ड 13,165 कोरोना के नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6.28 लाख के पार

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version