Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडम्बा क्षेत्र में शुक्रवार को सर्राफ की दुकान में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों से भिड़े किराना व्यापारी को घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंजनी ज्वेलर्स की दुकान पर लूट के इरादे से कुछ हथियारबंद बदमाशों ने प्रवेश किया। सर्राफ के बगल में श्याम किराना स्टोर के संचालक राजेश अग्रवाल का पुत्र पीयूष मौजूद था। वह बदमाशों के पीछे जाकर उनसे भिड़ गया। झल्लाये बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

लखनऊ समेत सात शहरों में आज से लगेगा 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन

उन्होने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशों को ललकारा मगर बदमाश तमंचा लहराते हुये भाग निकले। घायल व्यापारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button