• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव में जनता ने बता दिया भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी : संजय सिंह

Writer D by Writer D
04/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों ने यह बता दिया है कि योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

श्री सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा समर्थित बहुत से कद्दावर नेताओं को जिला पंचायत सदस्य चुनाव में हार मिली है जबकि केजरीवाल के विकास मॉडल को यूपी की जनता ने स्वीकारते हुए आम आदमी पार्टी को भरपूर प्यार दिया है।

उन्होने कहा कि गोरखपुर में आप समर्थित प्रत्याशी को करीब साढ़े आठ हजार वोटों से जिताकर यह जता दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में श्री योगी का किला ढहने वाला है।

24 घंटों में रिकार्ड 783 मीट्रिक टन से अधिक हुई ऑक्सीजन की आपूर्ति

रामनगरी अयोध्या में भी भाजपाइयों को मुंह की खानी पड़ी है। पंचायत चुनाव परिणाम के साथ पूरे प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह चुकी है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी केजरीवाल की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंची तो उसे भरपूर प्यार मिला।

आज गांव गांव तक केजरीवाल सरकार के 200 यूनिट मुफ्त बिजली, फ्री पानी, गुणवत्तापूर्ण मुफ्त शिक्षा एवं इलाज की व्यवस्था पर बात हो रही है। लोग यूपी में अब विकास का दिल्ली मॉडल लागू करना चाहते हैं, पंचायत चुनाव परिणाम ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

लखनऊ के मंडलीय रेल चिकित्सालय में लगेगा ऑक्सीजन जनरेटर

भ्रष्टाचार और अत्याचार से त्रस्त प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव का मॉक ड्रिल माने जा रहे जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करके उसे आईना दिखाने का काम किया है। नतीजे बता रहे हैं कि प्रदेश के अधिकांश जिलों की सरकार भाजपा की नहीं होगी।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav resultSanjay Singhup news
Previous Post

24 घंटों में रिकार्ड 783 मीट्रिक टन से अधिक हुई ऑक्सीजन की आपूर्ति

Next Post

किराना व्यवसायी को गोली मारने वाले दंपति समेत तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
UPSTDC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

17/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

17/06/2026
CM Vishnudev Sai-PM Modi
राष्ट्रीय

रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

17/06/2026
Next Post
couple_arrested_in_robbery

किराना व्यवसायी को गोली मारने वाले दंपति समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Paddy purchased

उत्तर प्रदेश में अब तक 24.75 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

13/12/2021
azam khan -akhilesh yadav

अखिलेश के बाद आजम खान ने भी लोकसभा से दिया इस्तीफा, बने रहेंगे विधायक

22/03/2022
arrested

नौकरी का झांसा देकर युवती से की अश्लील हरकत, दो गिरफ्तार

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version