Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

सपा सांसद आजम खान का ऑक्सीजन लेवल गिरा, ICU में किए गए शिफ्ट

कोरोना संक्रमित सपा के सांसद आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है। रविवार रात ही उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। आजम खान लखनऊ की सीतापुर जेल में बंद थे।

कोरोना की वजह से रविवार रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें भर्ती किया गया था। सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। वहीं, आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीएम योगी की पहल पर कोरोना संक्रमण में मेडिकल व आयुष किट बन रही रामबाण

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्ट डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि रविवार रात 9 बजे आजम खान और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला को अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों कोरोना संक्रमित थे। लेकिन सोमवार को आजम खान की तबीयत बिगड़ने लगी। उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया।

उन्हें हर घंटे 10 लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत स्थिर है। दोनों का ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

RSS की कोविड रेस्पॉन्स टीम की ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ मुहिम का ऐलान

30 अप्रैल को आजम खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन उनका इलाज जेल में ही डॉक्टरों की टीम कर रही थी। सेहत बिगड़ने की वजह से आजम रोजे भी नहीं रख रहे थे। वो कुछ दिन पहले रोजे पर चल रहे थे, लेकिन सेहत में गिरावट होने के बाद उन्होंने रोजा रखना बंद कर दिया था। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें और उनके बेटे को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button