• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने नगर निकायों के लिए की करोड़ों के पुरस्कारों की घोषणा

Writer D by Writer D
01/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को और बेहतर बनाने के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, अच्छी सड़कों, सेफ सिटी और आत्मनिर्भरता जैसे पांच पैरामीटर्स निर्धारित किए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के जो नगर निगम, नगर पालिका, एवं नगर पंचायत प्रथम आएंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पांच पैरामीटर्स में अपने जनपद में प्रथम आने वाले नगर पंचायत को एक करोड़ रुपए, मंडल स्तर पर प्रथम आने वाले नगर पालिका को दो करोड़ और प्रदेश में प्रथम आने वाले नगर निगम को सरकार की तरफ से पांच करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

प्रदेश के इतिहास में पहली बार संपन्न हुआ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव 

सीएम योगी (CM Yogi) नवनिर्वाचित नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने एक प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए बड़ी घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि बहुत सारे लोगों ने न्यायालयों का सहारा लेकर नगर निकाय चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया, लेकिन हमारी नगर विकास की टीम ने पूरी मजबूती के साथ डटी रही। एक-एक मुद्दे का निस्तारण किया। पहली बार प्रदेश में नगर निकाय का चुनाव ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट को लागू करते हुए संपन्न हुआ है। इतना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रदेश के इतिहास में पहली बार संपन्न हुआ हुआ।

cm yogi

मोहल्लों में गठित करें स्वच्छता कमेटी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जनता ने नगरीय जीवन के भाग्य विधाता के दायित्व के रूप में आपको चुना है। आपके बोर्ड के पास बहुत सी शक्तियां हैं, अगर इनका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो आपके कार्यकाल को लंबे समय तक जनता याद रखेगी। आपके कार्यकाल को अविस्मरणीय बनाने के लिए ही इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना, पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के अंदर बहुत अच्छा कार्य हुआ है। आज प्रदेश के नगरों में एक कलर में दूधिया स्ट्रीट लाइट जगमगा रही हैं। स्वच्छता के कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही हमारा नगर साफ रहे इसकी जिम्मेदारी हमारी है। हमें मोहल्ला स्वच्छता कमेटी का गठन करना चाहिए जो लोगों को स्वच्छता के विषय में जागरूक करें।

cm yogi

पहली बार पीएम ने दिया स्मार्ट सिटी का विजन

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन हम सबके सामने है। आज दुनिया में जब भी कोई संकट आता है तो पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी की तरफ आशा भरी निगाहों से देखता है। आज दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है और उन्हें सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। देश को पहली बार स्मार्ट सिटी का विजन भी इन्हीं वर्षों में मिला है।

आपदा को केवल आपदा मानकर, आंखें बंद करके नहीं रह सकते हैं: सीएम योगी

बरसात से पहले नाली और नाले डिसिल्ट कर लें

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि हर घर नल के लिए सरकार पर्याप्त पैसा दे रही है। इसके लिए सभी नगर निकाय को अपनी कार्ययोजना बनानी चाहिए। कहीं भी सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाए। आपकी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत सुगम यातायात की दृष्टि से अच्छे हों, इसके लिए पटरी दुकानदारों और टैक्सी स्टैंड की उचित व्यवस्था हो। बरसात से पहले नाली और नाले डिसिल्ट कर लिया जाए। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग की व्यवस्था रहे।

cm yogi

आवारा कुत्तों से मुक्त हों नगर

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर न टहलें उन्हें कान्हा उपवन भेजा जाए। आवारा कुत्तों से नगर मुक्त हो इस पर ध्यान दिया जाए। रोजगार की तलाश में आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था रहे। सड़क पर कोई भीख न मांगे इसके लिए भीख मांगने वालों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाए। हर नगर निकाय के पास जमीन होती है। उस पर कोई कब्जा न करने पाए। उनका उपयोग मल्टीलेवल पार्किंग और पटरी दुकानदारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए करें।

Tags: ak sharmacm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

IRCTC जून में कराएगा कश्मीर की सैर, जानिए किराया और बुकिंग की डिटेल्स

Next Post

योगी सरकार बायोमैट्रिक से किसानों को वितरित करेगी नि:शुल्क बीज मिनीकिट

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
Farmers

योगी सरकार बायोमैट्रिक से किसानों को वितरित करेगी नि:शुल्क बीज मिनीकिट

यह भी पढ़ें

Rose water

गुलाब जल में डालकर चेहरे पर लगाएं यह एक चीज, पाएंगे चांद जैसा ग्लो

16/01/2025
cm yogi

योगी सरकार देगी नाइट कर्फ्यू में छूट से राहत, शर्तों के साथ खुलेंगे रेस्टोरेंट-पार्क

15/06/2021
Promotion

यूपी पुलिस के 75 इंस्पेक्टरो को मिली डीएसपी के पद पर प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version