• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार बायोमैट्रिक से किसानों को वितरित करेगी नि:शुल्क बीज मिनीकिट

Writer D by Writer D
01/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Farmers

Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के किसानों (Farmers) की आय कई गुना बढ़ाने तथा कृषि संबंधी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) खुद मॉनीटरिंग भी करते हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले 6 वर्षों में किसानों की आय में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराने और उसकी पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब किसानों को बायोमैट्रिक के जरिये नि:शुल्क बीज मिनीकिट वितरित की जाएगी ताकि कोई किसान इससे वंचित न रह जाए।

किसानों (Farmers) को बाजार से बीज खरीदने को दिया जाएगा सब्सिडी टोकन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने की योजना, कृषि कुम्भ की तैयारी, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन तथा ऑटोमेटिक रेन गेज स्थापित किये जाने, यूपी स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन लि. की वित्तीय स्थिति तथा खरीफ सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बीज वितरण के लिए अधिसूचित की गई कंपनियों की सिक्योरिटी राशि को 10 लाख से घटाकर 5 लाख करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही उन्हें सभी जिलों में कार्य करने की अनुमति भी दी जाएगी। पात्र किसानों को संकर बीजों के मिनीकिट समय पर मिलें, इसके लिए बायोमेट्रिक मशीनों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धी कंपनियां अपने बीज स्टॉल लगाएंगी, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर बिना किसी कठिनाई के मिल सके। इसके विकल्प के रूप में किसानों को सब्सिडी वाले टोकन उपलब्ध कराकर बाजार से बीज खरीदने की छूट भी दी जा सकती है।

स्कूली बच्चों को बताएंगे मोटे अनाज के गुण

योगी सरकार (Yogi Government) अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश में कृषि कुंभ की तैयारी कर रही है, ताकि उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले देशों से आए विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ मिल सके। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। साथ ही अधिकारियों को इस बात के लिए भी निर्देशित किया गया कि कृषि कुंभ का लाभ प्रदेश के प्रत्येक गांव के किसानों तक अवश्य पहुंचे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम में मोटे अनाजों के प्रति जन सामान्य को जागरूक किया जाएगा।

सीएम योगी ने नगर निकायों के लिए की करोड़ों के पुरस्कारों की घोषणा

इसके लिए 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों को मोटे अनाजों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाएंगे। वहीं एआई आधारित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन तथा ऑटोमेटिक रेन गेज पंचायत स्तर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर होने वाली मौसम गतिविधियों के आधार पर किसानों को मोबाइल एप्लीकेशन तथा पंचायत सहायक के माध्यम से सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन मौसमी दशाओं के आधार पर किसान बेहतर कृषि प्रबंधन रणनीति अपना सकेंगे।

72 घंटे के अंदर किसानों को मिलेगी सब्सिडी

योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश भर में मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बनाई जाने वाली रणनीति के तहत वर्षभर की गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करने की योजना बना रही है। उसके अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिक उत्पादन वाले मिलेट्स के प्रति किसानों के लिए जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें किसानों को मिलेट्स के उत्पादन, विपणन तथा प्रसंस्करण के संबंध में जागरूकता के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं संकर बीजों के वितरण की सब्सिडी किसानों को 72 घंटों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags: farmersLucknow NewsYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने नगर निकायों के लिए की करोड़ों के पुरस्कारों की घोषणा

Next Post

प्रदेश की लाखों MSME को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Next Post
MSME

प्रदेश की लाखों MSME को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पेरिस में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान

30/09/2024

तेल की कीमतों ने लगाई आग, भोपाल में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल

16/02/2021
TV show Kumkum Bhagya reigning in everyone's heart,10year leap will come

सबके दिलों में राज कर रहा टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आएगा 10 साल का लीप

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version