• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के डीएनए में है अफवाह फैलाना : राधा मोहन सिंह

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
radha mohan singh

radha mohan singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण महामारी को लेकर लगातार कांग्रेस, सत्तापक्ष पर हमलावार है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि अफवाह फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है। जब-जब देश पर विपत्ति आई कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विपदा से निकलने में सहयोग की बजाय लोगों को भड़काने, गुमराह करने और अफवाह फैलाकर देश को अशांति की ओर ले जाने का ही काम किया है।

कुछ कांग्रेस नेताओं को छोड़ दें तो आज कोविड की महामारी में भी नकली गांधी एंड कंपनी दिन-रात इसी अभियान में लगी है। उन्होंने कहा यह दुःख का विषय है कि मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक कोविड संक्रमण से उत्पन्न इस विषम परिस्थिति में भी देश में राजनीति हो रही ह

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जब दुनिया के तमाम देश भारत की मदद के लिए संसाधन भेज रहे हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहयोग की भावना को भूलकर व्यवस्था को बिगाड़ ही रहे हैं। ऐसे प्रदेशों में भी वे अपनी हरकतों से माहौल खराब कर रहे हैं जहां पर उनकी सरकारें हैं, इससे वहां स्थितियां और भी खराब हो रही हैं

यूपी में 24 घंटे में रिकार्ड 1011.79 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति : अवस्थी

उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान को भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नहीं छोड़ा। जब टीका बना तो उसे बेकार बताने के लिए न जाने कितने ही जतन कांग्रेस व उनकी पिछलग्गू पार्टियों ने किया। कोविड टीके को लेकर जनता को भ्रमित किया, खुद भी भ्रम में रहे। अब वे इसे लेकर अफवाह फैला रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि यह आपदा का समय है उन्हें लोगों को संबल देना चाहिए न कि लोगों की फिक्र बढ़ाने वाला काम करना चाहिए। कहा कि बड़े दुःख की बात है कि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल यही कर रहे हैं। उन्हें जनता की पीड़ा में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकनी है। उन्होंने अपील की कि अभी भी समय है विपक्षी दल राजनीति छोड़कर कोविड की आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करें।

सुरेश खन्ना बोले, झूठे है कांग्रेस के नेता

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के द्वारा लगातार दिए जा रहे बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने व जीवन रक्षक दवाओं तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर प्रदेश सरकार के दावे पर सवाल खड़ा करने वाले झूठे हैं। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर अजय कुमार लल्लू तक सबके सब गैर जिम्मेदार हैं। संकट की इस घड़ी में ओछी राजनैतिक बयानबाजी कर रहे लोगों केा गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

Tags: Radha Mohan Singhup news
Previous Post

Lava ने लॉन्च किया बिग स्क्रीन फोन, कीमत जान हो जाएँगे हैरान

Next Post

शराब पीने से पांच की मौत, थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलम्बित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Next Post
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

शराब पीने से पांच की मौत, थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलम्बित

यह भी पढ़ें

Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Ishaan Khattar shared his picture, said, waiting for new dawn

ईशान खट्टर ने साझा की अपनी तस्वीर, बोले नई सुबह का इंतज़ार

20/05/2021
Azam Khan

आज़म खान को वापस मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, सरकार के यू-टर्न से राजनीतिक क्षेत्र में मची खलबली

14/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version