• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘साइकिल’ से उतरकर कांग्रेस में शामिल हुए अनिल यादव, लल्लू ने दिलाई सदस्यता

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
anil yadav joined congress

anil yadav joined congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) को चुनावी साल में तगड़ा झटका लगा है। सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। अनिल यादव की पत्नी पंखुड़ी यादव पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में अनिल यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। अनिल यादव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी के लिए संघर्ष कर रही हैं। अनिल यादव अपने साथियों के साथ प्रियंका गांधी के इसी संघर्ष से प्रेरित होकर आए हैं।

कम नहीं हो रही आजम खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रही हैं। बेरोजगारों, किसानों के साथ खड़ी होकर उनकी आवाज बुलंद कर रही हैं। लल्लू ने जितिन प्रसाद को लेकर कहा कि इतने खराब रिकॉर्ड के बाद भी कांग्रेस ने इतना साथ दिया, वे फेल नेता हैं। जितिन प्रसाद बंगाल के मिथुन चक्रवर्ती साबित होंगे।

अदिति सिंह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस में नहीं हैं। मामला कोर्ट में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता समाप्त करने का अधिकार विधान सभा अध्यक्ष का है और वो बीजेपी से हैं। केशव मौर्या के 300 पार नारे पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि इनके 30 प्लस आ जाएं अब तो बड़ी बात है। भले विधान सभा में हमारी संख्या कम हो पर हमारे 1 लाख से ज्यादा हिरासत में गए हैं। सरकार की चूलें हिलाएंगे और सत्ता से हटाएंगे। अजय कुमार लल्लू ने दावा किया कि इसबार कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी।

27 साल बाद बड़ा राजनीतिक ‘ट्विस्ट’, ये दोनों पार्टियां साथ लड़ेंगी चुनाव

वहीं, अनिल यादव ने कहा कि अगर हम यूपी की बात करते हैं तो सिर्फ कांग्रेस ही वह पार्टी है, प्रियंका गांधी वो नेता हैं जो सरकार को घेरने का काम कर रही हैं। सवाल पूछने का काम कर रही हैं। अनिल ने अपनी पुरानी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ नंबर से नहीं होता। विपक्ष जनता के मुद्दों से जाना जाता है। अगर आज किसी के साथ भी गलत होता है तो जनता प्रियंका गांधी में विश्वास दिखाती है।

Tags: ajay kumar lalluAnil YadavLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiUttar Pradesh News
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर दुकान में घुसा, कई ग्रामीण घायल

Next Post

एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के लोगों के लिए वरदान साबित होगा : सतीश महाना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Prayagraj Triple Murder
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी हिमांशु मुठभेड़ में घायल, ग्राम प्रधान समेत कई गिरफ्तार

17/06/2026
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car
Main Slider

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

17/06/2026
Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Next Post
Satish Mahana

एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के लोगों के लिए वरदान साबित होगा : सतीश महाना

यह भी पढ़ें

Riya Chakraborty

सुशांत सिंह ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती और शौविक की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

23/09/2020

पूरे देश में पहुंचेगी गोरखपुर की विकास गाथा

04/01/2022
Amazon

शुरू होने वाली है अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

29/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version