• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव को दुनियादारी की कोई समझ नहीं है : खन्ना

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को उद्योगपतियों, व्यापारियों और दुकानदारों का विरोधी करार देते हुये कहा कि अखिलेश को कारोबार की समझ नहीं है, इसके बावजूद वह बयानबाजी करने से पीछे नहीं हटते हैं।

श्री खन्ना ने रविवार को कहा कि कारोबारियों की सोच तथा समस्याओं के बारे में अखिलेश को जानकारी नहीं है। अखिलेश के शासनकाल में बड़े उद्योगपति यूपी में निवेश करने से बचते थे क्योंकि उत्तर प्रदेश गुंडाराज में तब्दील हो गया था। मौजूदा सरकार ने राज्य में ऐसा औद्योगिक माहौल बना दिया है कि अब यहां देश विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश करने के लिए आ रहें हैं। सरकार को बड़े उद्योगपतियों से चार लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसलिए अखिलेश दुकानदारी, कारोबार, व्यापार के बारे में कुछ ना ही बोले तो बेहतर रहेगा।

कोरोना संक्रमण के नये मामलों के लिहाज से यूपी देश में 14वें नंबर पर

उन्होने कहा कि अखिलेश यादव को दुनियादारी की कोई समझ नहीं है। कोरोना महामारी के भय से अखिलेश यादव घर के बाहर निकलने से डर रहे है। गैरजरूरी बयान देकर सुर्ख़ियों में बने रहना अब अखिलेश की आदत बनती जा रही है। उन्हें पता ही नहीं है कि सूबे की योगी सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ डब्ल्यूएचओ समेत पूरी दुनिया कर रही है। यहीं नहीं माइक्रोसॉफ्ट से लेकर आइका जैसे कंपनियां राज्य में अपने उद्यम की स्थापित कर रहें हैं।

प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों तथा मुख्यमंत्री के प्रयास से राज्य में देश तथा विदेश के बड़े -बड़े उद्योगपति 89,408.82 करोड़ रुपए का निवेश कर अपनी फैक्ट्री लगा रहें हैं। इसके अलावा बड़े बड़े उद्योगपतियों के कई लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव राज्य में स्थापित करने संबंधी कार्रवाई चल रही है। यह सब इस लिए हो सका है क्योंकि प्रदेश सरकार ने यूपी को गुंडाराज के आतंक से बाहर निकाल कर यूपी को एक औद्योगिक राज्य में बदल दिया है। प्रदेश से गुंडों और माफिया तत्वों को बाहर कर दिया है।

राज्यपाल ने दिलाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के मनोनीत चीफ जस्टिस संजय यादव को शपथ

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटे दुकानदारों, ठेला, पटरी पर छोटा मोटा सामान बेचने वालो का विशेष ख्याल रखा है। इन लोगों के सुख दुःख की चिंता करते हुए ही सरकार ने सूबे में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं किया और उन्हें अपनी जीविका को चलाते रहने का अवसर दिया। इसके अलावा उन्हें आर्थिक सहायता भी दी लेकिन यह सब अखिलेश यादव की समझ में नहीं आएगा क्योंकि उन्हें ना तो कारोबार की समझ है और ना ही वह दुकानदार तथा व्यापारी की दिक्कतों को जानते हैं। दिर भी वह इस मामले में भी गैरजरूरी बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं ।

Tags: akhilesh yadavSuresh Khannaup news
Previous Post

CM योगी ने एटा में लिंटर गिरने से हुई जनहानि पर किया शोक व्यक्त

Next Post

उत्तर प्रदेश में भाजपा सशक्त स्थिति में : मेनका गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Next Post
Maneka Gandhi

उत्तर प्रदेश में भाजपा सशक्त स्थिति में : मेनका गांधी

यह भी पढ़ें

ए​क फरवरी को किसान करेंगे संसद मार्च Announcement of Parliament march

एक फरवरी को किसानों ने किया संसद मार्च का ऐलान

25/01/2021
cm yogi

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर खरा उतरेगा यह बजट : योगी

01/02/2021
Arrested

महिला नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार

09/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version