• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी के आगे बेदम हुआ कोरोना, यूपी में 339 नये मामले

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, स्वास्थ्य
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 339 नये मामले सामने आये है जबकि 1116 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुये हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि वायरस अब कमज़ोर पड़ चुका है, लेकिन संक्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 339 नए केस सामने आए, जबकि 1,116 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इससे पहले, 21 मार्च को एक दिन में 500 से कम केस आये थे। वर्तमान में 8,101 केस एक्टिव हैं।

उन्होने कहा कि प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 36 लाख 02 हजार 870 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटों में 02 लाख 57 हजार 441 टेस्ट हुए और पॉजिटिविटी दर मात्र 0.1 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 98.2 फीसदी हो गई है। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 72 हजार 968 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

बुजुर्गों का सहारा बन रही योगी सरकार की PM मोदी ने की तारीफ

श्री योगी ने कहा कि आज से रिक्शा-ऑटो चालक, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी एवं फल-सब्जी विक्रेताओं के निःशुल्क टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू हो रहा है। टीकाकरण कार्यक्रम का यह एक महत्वपूर्ण चरण है। अधिकाधिक लोग अपना टीकाकरण कराएं, इसके लिए जागरूकता प्रसार भी कराया जाए। अब तक प्रदेश में 02 करोड़ 30 लाख 02 हजार 546 डोज लगाई जा चुकी है। हमें अगले माह से प्रतिदिन 10-12 लाख वैक्सीन डोज लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी करनी होगी। कोल्ड चेन को व्यवस्थित रखते हुए इस संबंध में सभी जरूरी तैयारी समय से पूरी कर ली जाएं।

उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ बच्चों के बेहतर पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा के प्रबंधन के लिए सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना इसी दिशा में एक प्रयास है। कोई भी पात्र बच्चा इस योजना से वंचित न रहे, इस संबंध में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। बाल संरक्षण गृहों की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के संबंध में विभागीय मंत्री और अधिकारी भौतिक निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona in UPcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

क्या एक बार फिर ‘अनुपमा’ में होगी अपूर्व अग्निहोत्री की वापसी?

Next Post

प्रभास की आगमी फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने तोड़ा उनकी ही फिल्म का रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

beetroot paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये खास पराठा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

02/06/2026
Lemon
फैशन/शैली

स्टीम से चेहरे पर आएगा निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

02/06/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीरें, घर से दूर होगा हर वास्तु दोष

02/06/2026
Gemstones
Main Slider

ऐश्वर्य, शोहरत पाने के लिए धारण करें ये रत्न

02/06/2026
फैशन/शैली

जाने हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों के बारें में

02/06/2026
Next Post
Prabhas's upcoming film 'Adipurush' breaks the record of his own film

प्रभास की आगमी फिल्म 'आदिपुरुष' ने तोड़ा उनकी ही फिल्म का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

कांग्रेस बोली-मोदी सरकार ये कृषि विधेयक कॉर्पोरेट संस्कृति को देगा बढ़ावा

19/09/2020
Zycov-D Vaccine

भारत में अब लगेगी तीन डोज़ वाली वैक्सीन, DGCI ने दी मंजूरी

20/08/2021
Rape

9 वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version