• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी ने गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के लिए CM योगी को लिखा पत्र

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
priyanka gandhi

priyanka gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोमवार को पत्र लिखकर किसानों से गेहूं की खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में किसानों को गेहूं की खरीद में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन कोरोना के कारण पहले क्रय केंद्रों पर ताले लगे रहे और अब जैसे ही किसानों क्रय केंद्रों पहुँच रहे हैं तो गेहूं खरीद कम करके आधा कर दी गयी है।

खबरों के अनुसार यूपी में इस साल कुल उत्पादित गेहूं के मात्र 14% हिस्से की सरकारी खरीद हुई है।

गांवों के क्रय केंद्र बंद हैं व किसानों से कम गेहूं खरीदा जा रहा है।

कमरतोड़ महंगाई और कोरोना से जूझ रहे किसानों को खरीद में राहत देने व गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाने को लेकर मेरा पत्र pic.twitter.com/8JsKYYCMaf

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 21, 2021

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा जैसे प्रदेशों में गेहूं की सरकारी ख़रीद कुल उत्पादन का 80-85 फीसदी तक होता है जबकि उत्तर प्रदेश में 378 लाख टन उत्पादित गेहूं का 14 प्रतिशत ही सरकारी केंद्रों पर खरीदा जाता है। इससे सभी किसान अपना गेहूं बेच नहीं पाते हैं और क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में सरकारी फरमानों के कारण अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

जबांज दरोगा ने बचाई दिव्यांग की जान, योगी सरकार ने दिया 50 हजार का इनाम

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव ने कहा कि कई गाँवों में क्रय केंद्र बंद हो चुके हैं और किसानों को दूर मंडियों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से नमी के कारण गेहूं के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस स्थिति में किसान अपनी गाढ़ी पसीने की कमाई को औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर होंगे।

Image

श्रीमती वाड्रा ने अपने पत्र में लिखा कि कोरोना महामारी और महंगाई के कारण किसानों की हालत और ज्यादा ख़राब हो गयी है। फसल की खरीद नहीं मिलने तथा अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर होने की स्थिति से किसानों कहीं का नहीं रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैष्णो देवी सर्कल ब्रिज का उद्घाटन किया

उन्होंने सरकार से क्रय केंद्रों पर 15 जुलाई तक किसानों के गेहूं खरीद की गारंटी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को अनाज बेचने के लिए भटकना न पड़े।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि कई जिलों से खबरें आ रहीं हैं कि एक किसान से एक बार में अधिकम 30 या 50 कुंतल गेहूं खरीदा जा रहा है। इससे किसान बहुत परेशान हैं। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर किसानों से अधिकतम खरीद की जाए।

Tags: cm yogipriyanka gandhipriyanka gandhi to cm yogipriyanka ganhi wrote a letterup news
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कंगना ने बताए योग से जुड़े फायदे

Next Post

‘द फैमिली मैन 2’ के बाद सीजन 3 में अब नज़र आएंगे साउथ के ये सुपरस्टार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Next Post
After 'The Family Man 2', these superstars of South will now be seen in season 3

'द फैमिली मैन 2' के बाद सीजन 3 में अब नज़र आएंगे साउथ के ये सुपरस्टार

यह भी पढ़ें

Air Force Day

वायुसेना ने अगले साल से महिला अग्निवीरों को शामिल करने की बनाई योजना

08/10/2022

केरल विधानसभा चुनाव : तीन भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द

20/03/2021

Gorakhnath Temple Attack: ट्रामा सेंटर पहुंचे सीएम योगी, घायल जवानों का बढ़ाया हौसला

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version