• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वन महोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश में रोपे गये 27.92 करोड़ पौधे

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
van mahotsav

van mahotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में एक से सात जुलाई तक चले वन महोत्सव के दौरान करीब 27.92 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है जबकि शेष पौधों को वर्षा की उपलब्धता के अनुसार रोपित कर 30 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आज तक वन विभाग द्वारा गंगा जी व उसकी सहायक नदियों के किनारे 1.30 करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए गए। सड़क किनारे विशेषकर एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग आदि के किनारे रोपण को प्राथमिकता दी गयी। अन्य 26 विभागों द्वारा अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 17.87 करोड़ पौध डीएसटी प्रक्रिया के माध्यम से वन विभाग की पौधशालाओं से प्राप्त कर वृक्षारोपण में उपयोग किया गया।

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने हरिशंकरी पौध रोपित कर झांसी में चार जुलाई को पहुज नदी पर स्थित सिमरधा बांध पर स्मृति वाटिका में एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में कुल 5,000 पौधे लगाए गए तथा ग्रामवासियों को 10,000 सहजन के पौधे वितरित किए गए।

इसी प्रकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में पौधरोपण कर वृक्षारोपण की शुरुआत की। प्रदेश में सड़क किनारे जैसे एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग व सर्विस लेन के बीच हरित पट्टी विकसित किए जाने की श्रृंखला में मुख्यमंत्री ने ग्रीन फील्ड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सुल्तानपुर में हरिशंकरी का पौधा रोपित किया। उन्होंने इस अवसर पर पंचवटी, नक्षत्र वाटिका एवं नवग्रह वाटिका में एक-एक पौधा रोपित किया।

अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय सौंपा, यंग ब्रिगेड में सिंधिया को दिया एविएशन

उन्होने सुल्तानपुर के बड़ाडाड़ विकास खण्ड तहसील बल्दीराय में देव स्थान के पास स्थित विरासत वृक्ष ‘बरगद‘ की पूजा-पाठ कर परिक्रमा की तथा अमरूद, महुआ, हरसिंगार आदि के पौधे वितरित किए। यूपीडा द्वारा वन विभाग से 30,000 पौधे क्रय कर निकटवर्ती ग्रामवासियों को वितरित किए गए। इस वृहद स्तरीय वृक्षारोपण से ग्रामवासियों को फल, चारा, इमारती लकड़ी व औषधियां मिलेंगी।

प्रदेश की ग्राम सभाओं में स्मृति वाटिका की स्थापना कर कोविड महामारी अथवा अन्य कारणों से बिछडे़ प्रियजन की याद में पौधरोपण किया गया। प्रदेश में कुल 18,878 स्मृति वाटिकाओं की स्थापना की गयी। ग्रामवासियों की आय में वृद्धि के लिये ग्राम पंचायत की भूमि पर इमारती एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। खाद्य सुरक्षा व पोषण के लिए मिड-डे मील में उपयोग करने के लिये प्रदेश के विद्यालयों में सहजन के पौधों का रोपण किया गया।

Tags: Lucknow Newsvan mahotsav
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ मे लूट के मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

Next Post

CM योगी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले सांसदों को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने किया 6466.37 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

07/04/2026
Gorakhpur Nagar Nigam
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विजन: देश में मॉडल बना गोरखपुर नगर निगम

07/04/2026
Next Post

CM योगी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले सांसदों को दी बधाई

यह भी पढ़ें

Bhupinder Singh Hooda

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना पॉज़िटिव, हुए होम आइसोलेट

18/04/2021
Duronto Express

हावड़ा से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस की बोगी से निकला धुआं, मचा हड़कंप

23/02/2024
Green Fertilizer

खेत खाली न रहने से कम होता है खर पतवारों का प्रकोप

16/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version