• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा के खिलाफ पुलिस ने भेजा समन, लगा ये आरोप

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़ में एक कारोबारी ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनकी कंपनी बीइंग ह्यूमन के सीईओ और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कारोबारी ने 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

कारोबारी अरुण गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीइंग ह्यूमन कंपनी ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा में उनसे 3 करोड़ रुपये की लागत से शोरूम खुलवाया। बाद में उनको सामान नहीं भेजा गया और कंपनी की वेबसाइट भी लंबे समय से बंद पड़ी है। उनका कहा है कि कंपनी ने उनकी किसी भी शिकायत पर किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

उन्होंने बीइंग ह्यूम के साथ लिखित एग्रीमेंट होने का भी दावा किया है.।शिकायत में अरुण गुप्ता ने बताया कि बीइंग ह्यूमन के ज्वैलरी ब्रांड को स्टाईल क्विटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी चलाती है और उनके शोरूम में सारे प्रोडक्ट भी बीइंग ह्यूमन कंपनी के ही हैं।

धर्मेंद्र बोले- सायरा ने जब कहा, देखो धर्म, साहब ने पलक झपकाई.. मेरी जान निकल गई

अरुण गुप्ता ने ये शोरूम 2018 में खोला था। पुलिस को दी शिकायत में अरुण ने सलमान खान का बिग बॉस का वो वीडियो भी दिया है जिसमें खुद सलमान कह रहे हैं कि चंडीगढ़ में उन्होंने बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी का शोरूम खोला है। उन्होंने अपने परिवार के साथ सलमान खान की तस्वीरें भी दिखाई हैं और बताया है कि सलमान के भरोसे पर ही उन्होंने इतना भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट इस बिजनेस में किया।

उन्होंने बताया है कि शोरूम की ओपनिंग पर सलमान खान को खुद आना था लेकिन वो व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके और अपने जीजा आयुष शर्मा को अपनी जगह ओपनिंग पर भेजा था। अरुण ने आरोप लगाया है कि जिस कंपनी के पास बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी ब्रांड का पूरा कामकाज है उसने अपने तमाम दफ्तर और वेबसाइट बंद कर रखे हैं। कंपनी की ओर से ज्वैलरी का पूरा सामान मुहैया कराने का वादा किया गया था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।

वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस ने समन जारी कर दिया है। चंडीगढ़ एसपी सिटी पुलिस केतन बंसल ने बताया कि सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा समेत बीइंग ह्यूमन और ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को समन भेजे हैं और इन्हें 13 जुलाई तक पेश होकर जवाब देने को कहा है। अगर उनका जवाब नहीं आता है या पुलिस संतुष्ट नहीं होती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: alveeraBeing HumanEntertainment newsfilmi baatenSalman Khan
Previous Post

राष्ट्रपति के 4 हत्यारों को मुठभेड़ में पुलिस ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी अरेस्ट

Next Post

मोदी कैबिनेट बैठक में हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का ऐलान, किसान मंडियां भी होंगी मजबूत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Next Post
pm modi

मोदी कैबिनेट बैठक में हेल्थ इमरजेंसी पैकेज का ऐलान, किसान मंडियां भी होंगी मजबूत

यह भी पढ़ें

biggest liquor consignment ever seized

शराबबंदी के बाद भी इस राज्य में पकड़ी गई पांच करोड़ की शराब

02/02/2021
tejas aircraft

मलेशिया की पहली पसंद बना तेजस लड़ाकू विमान, चीन के JF-17 को पछाड़ निकला आगे

03/07/2022
rajnath singh

चुनावी रैली के दौरान अचानक मंच पर गिरे राजनाथ सिंह, और फिर जो हुआ….

17/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version